{"_id":"6325e29b888a2c45877fe948","slug":"route-diversion-no-entry-of-heavy-vehicles-in-city-on-day-of-rambarat-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: राम बरात के दिन शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री, समझें पूरा रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: राम बरात के दिन शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री, समझें पूरा रूट
Sun, 18 Sep 2022 07:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 18 Sep 2022 07:35 AM IST
सार
प्रभु श्रीराम की बरात को लेकर 21 सितंबर के लिए रूट डायवर्जन का प्लान जारी कर दिया गया है। जनकपुरी मार्ग पर भी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
राम बारात रूट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में प्रभु श्रीराम की बरात 21 सितंबर को निकलेगी। इसके लिए पुलिस की चाकचौबंद व्यवस्था की गई है। रूट भी डायवर्ट किया गया है। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। इसके लिए बाहरी डायवर्जन जारी किया गया है। वहीं राम बरात मार्ग पर भी वाहन नहीं चलेंगे। यह व्यवस्था कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगी। 22 सितंबर को राम बरात के जनकपुरी पहुंचने के दौरान कुछ देर के लिए एनएच-19 पर वाहनों को रोका जाएगा।
वहीं जनकपुरी मार्ग पर 21 से 24 सितंबर तक चार दिन वाहनों को आवागमन रूट डायवर्ट करके होगा। शहर के अंदर और बाहर यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई हैं। पुलिसकर्मी एंट्री प्वाइंट पर लगाए गए हैं, जो वाहनों का प्रवेश रोकेंगे। एसपी यातायात अरुण चंद के मुताबिक, विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान खंदारी चौराहा से केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड, नगला बूढ़ी तिराहा और स्वामी बाग तिराहा से नगला हवेली, दयालबाग सौ फुटा रोड, दयालबाग इंजीनियरिंग कालेज से समस्त प्रकार के वाहनों का जनकपुरी परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- खंदारी चौराहा, दयालबाग इंजीनियरिंग कॉलेज, भगवान टॉकीज चौराहा से जनकपुरी की तरफ भारी वाहन और चार पहिया वाहनों का प्रवेश नहीं होगा।
- भगवान टाकीज चौराहा से खंदारी चौराहा तक के सर्विस रोड पर भारी वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। वाहन एनएच 19 खंदारी फ्लाईओवर से जाएंगे।
- सिकंदरा से आने वाले भारी वाहनों को ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा से खंदारी चौराहा की ओर सर्विस रोड पर नहीं आने दिया जाएगा। यह सभी वाहन खंदारी फ्लाई ओवर से एनएच 19 होकर जाएंगे।
विज्ञापन
- शोभायात्रा के स्वरूपों के मन: कामेश्वर मंदिर से दयालबाग, सौ फुटा रोड स्थित जनकपुरी आगमन के समय 22 सितंबर को वाटर वर्क्स चौराहा से खंदारी चौराहा तक एनएच-19 का आगरा से मथुरा जाने वाला मार्ग पर कुछ समय के लिये वाहनों का आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
- कार्यक्रमों में वीवीआईपी / वीआईपी पास धारकों को निर्धारित पार्किंग स्थल तक जाने दिया जाएगा।
- दयालबाग की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल सन फ्लावर स्कूल, एलोरा इन्कलेव, आशीष गार्डन रहेगा।
- खंदारी की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बंबई वाली बगीची, लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास, केंद्रीय हिंदी संस्थान सड़क के दोनों ओर खाली स्थान पर रहेगी।
विज्ञापन
वहीं जनकपुरी मार्ग पर 21 से 24 सितंबर तक चार दिन वाहनों को आवागमन रूट डायवर्ट करके होगा। शहर के अंदर और बाहर यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई हैं। पुलिसकर्मी एंट्री प्वाइंट पर लगाए गए हैं, जो वाहनों का प्रवेश रोकेंगे। एसपी यातायात अरुण चंद के मुताबिक, विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान खंदारी चौराहा से केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड, नगला बूढ़ी तिराहा और स्वामी बाग तिराहा से नगला हवेली, दयालबाग सौ फुटा रोड, दयालबाग इंजीनियरिंग कालेज से समस्त प्रकार के वाहनों का जनकपुरी परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
जनकपुरी के लिए यह रहेगी व्यवस्था
- दयालबाग रोड, स्वामी बाग तिराहा, दयालबाग इंजीनियरिंग रोड, नगला बूढ़ी, नगला हवेली से वाहनों का जनकपुरी की तरफ प्रवेश नहीं होगा।- खंदारी चौराहा, दयालबाग इंजीनियरिंग कॉलेज, भगवान टॉकीज चौराहा से जनकपुरी की तरफ भारी वाहन और चार पहिया वाहनों का प्रवेश नहीं होगा।
- भगवान टाकीज चौराहा से खंदारी चौराहा तक के सर्विस रोड पर भारी वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। वाहन एनएच 19 खंदारी फ्लाईओवर से जाएंगे।
- सिकंदरा से आने वाले भारी वाहनों को ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा से खंदारी चौराहा की ओर सर्विस रोड पर नहीं आने दिया जाएगा। यह सभी वाहन खंदारी फ्लाई ओवर से एनएच 19 होकर जाएंगे।
विज्ञापन
- शोभायात्रा के स्वरूपों के मन: कामेश्वर मंदिर से दयालबाग, सौ फुटा रोड स्थित जनकपुरी आगमन के समय 22 सितंबर को वाटर वर्क्स चौराहा से खंदारी चौराहा तक एनएच-19 का आगरा से मथुरा जाने वाला मार्ग पर कुछ समय के लिये वाहनों का आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
- कार्यक्रमों में वीवीआईपी / वीआईपी पास धारकों को निर्धारित पार्किंग स्थल तक जाने दिया जाएगा।
जनकपुरी के लिए पार्किंग स्थल
- वीवीआईपी-वीआईपी के वाहनों के लिए पार्किंग स्थल नगला बूढ़ी तिराहा से भैरो मंदिर के पास जनक महल के पीछे।- दयालबाग की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल सन फ्लावर स्कूल, एलोरा इन्कलेव, आशीष गार्डन रहेगा।
- खंदारी की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बंबई वाली बगीची, लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास, केंद्रीय हिंदी संस्थान सड़क के दोनों ओर खाली स्थान पर रहेगी।