फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rotten rats found in the wheat of flour factory in agra

आगरा: 'रसोई रतन' की फैक्टरी पर छापा, गेहूं में मिले सड़े-गले चूहे, इसका आटा बाजार में बिकता

Tue, 22 Feb 2022 08:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Feb 2022 08:12 PM IST
सार

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मंगलवार को फैक्टरी पर छापा मारा। अंदर की स्थिति देखकर अधिकारी दंग रह गए। जो आटा तैयार करने के लिए जो गेहूं रखा हुआ था, जिसमें सड़े गले चूहे पड़े मिले।   

विज्ञापन
rotten rats found in the wheat of flour factory in agra
गेहूं में पड़े मिले सड़े गले चूहे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मंगलवार को पीर कल्याणी में अग्रवाल फूड इंडस्ट्रीज पर छापा मारा। यहां रसोई रतन ब्रांट का आटा तैयार हो रहा था। गोदाम में घटिया किस्म का गेहूं मिला, इसमें सड़े-गले चूहे मिले। घटिया किस्म का एक कुंतल गेहूं नष्ट कराते हुए दलिया और बेसन का नमूना जांच के लिए लिया है। फैक्टरी मालिक को नोटिस भी दिया गया है। 

विज्ञापन


जिला अभिहित अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे एफएसडीए के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम आशीष मौर्य ने टीम के साथ छापा मारा। मौके पर फैक्टरी के मालिक राजेश अग्रवाल मिले। गेहूं के भंडारण का हाल देखा तो मरे हुए चूहे मिले, बिल्ली और चूहों के मल बिखरे हुए थे। चूहा मारने की दवा भी पाई गई।

विज्ञापन

फैक्टरी मालिक ने दिया यह जवाब 

अधिकारियों ने फैक्टरी मालिक से पूछा कि इस गेहूं से आटा तैयार करोगे, तो उन्होंने बताया कि आधुनिक मशीनें हैं, इसमें से खराब गेहूं मशीन अलग कर देती है। इस पर कहा कि चूहे मारने की दवा-मरे चूहों की दुर्गंध को कैसे दूर करोगे। इससे किसी की सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ा तो क्या होगा, इस पर वह चुप हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां चूहे मरे हुए थे, उस गेहूं का इकट्टा कराते हुए नष्ट करा दिया। ये गेहूं एक कुंतल से अधिक होगा। फैक्टरी में तैयार आटा नहीं था, ऐसे में यहां तैयार हो रहे दलिया और बेसन का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। नोटिस देकर सुधार करने की हिदायत भी दी है। 

कर्मचारी नहीं पहने हुए थे एप्रिन, गोदाम में मिली गंदगी

टीम को छापे में गोदाम में भारी गंदगी मिली। सीलन थी और जाले लगे हुए थे। साफ-सफाई नहीं थी। गोदाम में नौ कर्मचारी कार्य करते मिले। ये एप्रिन और ग्लव्स नहीं पहने हुए थे। संचालक को नोटिस दिया गया है। छापे के वक्त टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवधेश पाराशर, बसंत गुप्ता, करतार सिंह आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed