Agra: जटिल एंजियोप्लास्टी को आसान बनाएगी रोटा एबलेशन तकनीक, उजाला सिग्नस रेनबो कार्डियक केयर में लगी मशीन
उजाला सिग्नस ग्रुप के चेयरमैन प्रोबल घोषाल और डायरेक्टर डॉ. सुचिन बजाज ने डॉ. वीनिश जैन और कार्डियक यूनिट को बधाई दी। वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. आरसी मिश्रा ने कहा कि यह केंद्र दिमाग के साथ ही दिल के इलाज में भी सर्वश्रेष्ठ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जटिल एंजियोप्लास्टी को रोटा एबलेशन तकनीक आसान बनाएगी। आगरा के सिकंदरा स्थित उजाला सिग्नस रेनबो कार्डियक केयर में आधुनिक तकनीक की रोटा प्रो मशीन स्थापित की गई है। विशेषज्ञों ने बताया कि जिन मरीजों के हृदय की धमनी में अधिक कैल्शियम जमा होने और लंबे ब्लॉकेज होने से एंजियोप्लास्टी नहीं हो पाती उनके लिए रोटा एबलेशन तकनीक कारगर है।
निदेशक और वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. वीनिश जैन ने बताया कि प्रदेश में यह पहला अस्पताल है, जिसमें रोटा प्रो मशीन स्थापित की गई है। एंजियोग्राफी के बाद अधिकांश मामलों में एंजियोप्लास्टी और कई मामलों में बाईपास सर्जरी की जरूरत पड़ती है। नसों में कठोर कैल्शियम या ब्लॉकेज जमा होने की स्थिति में एंजियोप्लास्टी करते समय हृदय तक स्टंट ले जाना मुश्किल होता है।
ऐसे में रोटा एबलेशन तकनीक का उपयोग कर स्टंट लगाना आसान हो जाता है। उन्होंने बताया कि मशीन में डायमंड के छर्रे वाली ड्रिल होती है जो हृदय के अंदर तेज रफ्तार से 360 डिग्री घूमती है। खून की नली या संबंधित आर्टरी में जमा कैल्शियम को तोड़कर एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी के लिए रास्ता बनाया जाता है। जमा कैल्शियम का चूरा बनाकर उसे साफ कर दिया जाता है।
कार्डियक यूनिट को दी बधाई
उजाला सिग्नस ग्रुप के चेयरमैन प्रोबल घोषाल और डायरेक्टर डॉ. सुचिन बजाज ने डॉ. वीनिश जैन और कार्डियक यूनिट को बधाई दी। वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. आरसी मिश्रा ने कहा कि यह केंद्र दिमाग के साथ ही दिल के इलाज में भी सर्वश्रेष्ठ है। उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा व सिग्नस मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड के रीजनल हेड दिव्य प्रशांत बजाज ने कहा कि मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण का भाव ही इस अस्पताल को दूसरों से अलग बनाता है। सीटीवीएस सर्जन डॉ. शशिंकात वीवी भी उपस्थित रहे।