फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roopdhanu incident: MLAs meet CM Yogi demand for housing and financial help

रुपधनु कांड: सीएम योगी से मिले विधायक, आवास और आर्थिक मदद देने की मांग

Sun, 30 Jun 2024 09:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 30 Jun 2024 09:42 AM IST
सार

पुलिस उत्पीड़न के चलते दो भाइयों ने अपनी जान दे दी। इस मामले में विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने सीएम योगी से मुलाकात की। पीड़ित परिवार को आवास और आर्थिक मदद देने की मांग की। 
 

विज्ञापन
Roopdhanu incident: MLAs meet CM Yogi demand for housing and financial help
सीएम योगी से मिले विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्मादपुर के विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके बरहन के रुपधनु कांड के पीड़ित परिवार को आवास और आर्थिक मदद देने की मांग की।
विज्ञापन


विधायक ने अवगत कराया कि पुलिस उत्पीड़न के चलते जान गंवाने वाले दोनों भाइयों के परिवार बेहद गरीब हैं। उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना से एक-एक आवास और आर्थिक मदद बढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि घटना में नामजद इंस्पेक्टर सहित अन्य पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए।
विज्ञापन


इसके अलावा विधायक ने रहनकलां व रायपुर के किसानों को जमीन का बढ़ा हुआ मुआवजा दिलाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed