फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rohit murder case exposed, main accused arrested

रोहित हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Jun 2021 07:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
Rohit murder case exposed, main accused arrested
फिरोजाबाद। तोतलपुर निवासी दस वर्षीय बालक रोहित की हत्याकांड का खुलासा बसई मोहम्मदपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी भरत उर्फ भारत को गिरफ्तार कर किया। आरोपी पंचायत के फैसले से आहत था। इसलिए उसने रंजिश के तहत रोहित का अपहरण करने के बाद हत्या कर दी और मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव तोतलपुर निवासी मुन्ना लाल के दस वर्षीय पुत्र रोहित की 14 जून को हत्या कर दी गई थी। शव यमुना के जंगल में गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर पड़ा मिला था। जांच के दौरान भरतपाल उर्फ भारत निवासी फाटस्को नगर थाना हसनपुर जिला पलवल हरियाणा का नाम प्रकाश में आया था। इसे सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसकी बुआ की शादी वर्ष 2012 में तोतलपुर निवासी जोगेंद्र के साथ हुई थी। मां के निधन के बाद अपनी बुआ के पास तोतलपुर में आकर रहने लगा और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने लगा। उस दौरान गांव की एक लड़की से प्रेम संबंध हो गए। जिसका विरोध रोहित के पिता मुन्नालाल ने किया और उसकी पिटाई भी की। इसके बाद पंचायत हुई। पंचायत के फैसले के बाद उसको गांव में रहने की अनुमति नहीं दी गई। वह गांव छोड़कर चला गया लेकिन आना जाना रहा। आने जाने का विरोध मुन्ना लाल द्वारा किया जाता रहा और कई बार पीटा भी। लड़की की शादी के बाद उसने सौफीपुर निवासी एक लड़की से विवाह कर लिया। बेइज्जती व बदनामी का बदला लेने के लिए उसने मुन्नालाल के बेटे रोहित को मारने का फैसला किया। रोहित को दस हजार रुपये का लालच देकर जंगल में बुला लिया। यहां अपने साथी के साथ नाक और मुंह दबाकर रोहित की हत्या कर दी। एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed