फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Robbers trapped in traffic tossed bag full of currency notes in air to escape

यूपी: जाम में फंसे लुटेरे...भागने के लिए हवा में उछाल दिया नोटों से भरा बैग; ऐसे दिया पुलिस को चकमा

Sat, 17 Feb 2024 08:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Feb 2024 08:43 AM IST
सार

लुटेरे जाम में फंसे तो रुपयों से भरा बैग फेंक दिया। पीछा करते हुए आ रही पुलिस को नोटों से भरा बैग और लूटी हुई बाइक भी मिल गई, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके।
 

विज्ञापन
Robbers trapped in traffic tossed bag full of currency notes in air to escape
नोटों से भरा बैग। ( फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के रुनकता (सिकंदरा) में सिटी मॉल के कर्मचारियों से बृहस्पतिवार रात को बदमाशों ने रुपये, बाइक और स्कूटी लूट ली। लूट करने के बाद भागते बदमाश जाम में फंस गए। पकड़े जाने के डर से नकदी से भरा बैग हवा में उछालते हुए फेंक दिया। इसके बाद स्कूटी और बाइक छोड़ दी और भाग निकले। केवल लैपटॉप वाला बैग ले जा सके। रुपये मिलने से पुलिस ने राहत की सांस ली। हालांकि बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन


सिकंदरा स्थित पनवारी मार्ग पर सिटी मॉल का वेयर हाउस है। फतेहपुर सीकरी के गांव उंदेरा निवासी पुनीत चौधरी और दीपक वेयर हाउस में काम करते हैं। बृहस्पतिवार रात को ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। दोनों बाइक और स्कूटी पर थे। निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास चार बदमाशों ने रोका। तमंचा तानकर बाइक और स्कूटी लूट ली। बदमाश दोनों कर्मचारियों से रुपयों से भरा बैग और मोबाइल भी ले लिए। बैग में करीब 2.50 लाख रुपये थे।
विज्ञापन


हीरालाल की प्याऊ पर जाम लगा था। बदमाश आए तो जाम में फंस गए। पकड़े जाने के डर से बाइक और स्कूटी छोड़ गए। बैग भी फेंक गए। बाद में पुलिस ने छानबीन की। पुलिस को रास्ते में रुपयों से भरा बैग मिल गया। यह नहीं पता चला कि वारदात को अंजाम देने वाला गैंग कौन सा है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed