फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Robbers ran away snatching chain from Saraf's hand

सराफ के हाथ से चेन छीनकर भागे लुटेरे

Thu, 23 Jun 2022 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Robbers ran away snatching chain from Saraf's hand
कासगंज। शहर के बारहद्वारी क्षेत्र से दो लुटेरे दिन दहाड़े एक सराफ के हाथ से सोने की दो चेन लूटकर भाग गए। लूट की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बारहद्वारी क्षेत्र में मुकेश ज्वैलर्स की दुकान पर दोपहर लगभग 2.15 बजे बाइक से दो लोग आए। दोनों ने दुकानदार से मंगलसूत्र की चेन दिखाने को कहा। दुकानदार जब उनको चेन दिखा रहे थे तभी वे उनके हाथ से सोने की दो चेन छीनकर बाइक से भाग गए।
विज्ञापन

दुकानदार ने उनको पकड़ने के लिए शोर भी मचाया, लेकिन दोनों पकड़ में नहीं आए। जब लोगों को इस वारदात का पता चला तो काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। चोरों को दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे होने की जानकारी नहीं थी। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान स्वामी द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को मामले की तहरीर देने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी दुकानदार ने उपलब्ध कराई है ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed