फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Robbers looted truck full of wires on highway in mathura

मथुरा: हाईवे पर लुटेरों ने तारों से भरा ट्रक लूटा, चालक-क्लीनर को बांधकर फेंका

Sat, 02 Nov 2019 06:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Nov 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
Robbers looted truck full of wires on highway in mathura
डीएम और एसएसपी ने हाईवे पर चेकिंग के निर्देश - फोटो : अमर उजाला
आगरा-दिल्ली हाईवे पर चौमुंहा-अकबरपुर के बीच शुक्रवार रात बोलेरो सवार हथियारबंद लुटेरों ने तार से भरा ट्रक लूट लिया। ट्रक रायपुर से गाजियाबाद जा रहा था। लुटेरे चालक और क्लीनर को बांधकर छाता के संस्कृति विश्वविद्यालय के पास फेंक गए। 
विज्ञापन


डेढ़ घंटे बाद चालक की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने पलवल पुलिस से संपर्क करके चार घंटे बाद लुटा हुआ ट्रक बरामद कर लिया, पर लुटेरे हाथ नहीं लगे। ट्रक मालिक की ओर से लूट का मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन


मध्य-प्रदेश के छपरा निवासी चालक गुरविंदर सिंह और क्लीनर बलकार सिंह तारों से भरा ट्रक रायपुर से लेकर गाजियाबाद के लिए चले। शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे हाईवे पर चौमुंहा और अकबरपुर के पास ट्रक को बोलेरो सवार हथियारों से लैस लुटेरों ने रुकवा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक ने पुलिस को दी सूचना

ट्रक चालक और क्लीनर को बंधक बनाकर छाता के संस्कृति विश्वविद्यालय के पास फेंककर ट्रक लूटकर लुटेरे चले गए। करीब 1:30 बजे बंधन मुक्त हुए चालक ने छाता पुलिस को सूचित किया। 

इस पर हरकत में आई जैंत चौकी पुलिस पलवल के सिटी थाने से संपर्क साध कर पलवल पहुंच गई। यहां पुलिस की घेराबंदी से लुटेरे ट्रक को छोड़कर भाग खड़े हुए। जैंत पुलिस ट्रक को अपने साथ ले आई है। 

सीओ सदर रमेश तिवारी ने बताया कि वृंदावन कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे और जैंत चौकी प्रभारी नीरज भाटी ने लूटे ट्रक को बरामद कर लिया है। लूट का मुकदमा ट्रक मालिक दिल्ली के शाहदरा निवासी दीपक जुनेजा ने दर्ज कराया है।

पुलिस की चौकसी पर सवाल

हाईवे पर तारों से भरा ट्रक लूट की वारदात पुलिस की चौकसी पर सवाल खड़े करता है। हाईवे पर वाहन लूट की यह पहली वारदात नहीं है। मेवात के शातिर हाईवे पर बेखौफ वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौतियां देते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed