फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   robbers looted the retired income tax commissioner after made hostage in house agra

रिटायर्ड आयकर आयुक्त को बंधक बना लूटपाट, वारदात से पहले बदमाशों ने घर में की शराब पार्टी

Sun, 30 Sep 2018 06:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 30 Sep 2018 06:54 AM IST
विज्ञापन
robbers looted the retired income tax commissioner after made hostage in house agra
रिटायर्ड अफसर एससी जैन और बंधक पड़ी नौकरानी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में हथियारबंद बदमाशों ने शनिवार रात लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। सिकंदरा के मंगलम विहार में बदमाशों ने रिटायर्ड आयकर आयुक्त एससी जैन और उनकी नौकरानी को घर में बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाश एससी जैन की अंगूठियां, ब्रेसलेट, चेन और नौकरानी से नकदी, मोबाइल लूटकर ले गए। 
विज्ञापन


पुलिस के आने पर सायरन की आवाज सुनकर बदमाश भाग गए। उनके साथ एससी जैन का ड्राइवर रिंकू भी कार लेकर भाग गया। उस पर साजिश का शक है। बदमाश पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गए हैं।  
विज्ञापन


एससी जैन तीन साल से मंगलम विहार के एक मकान में किराए पर रह रहे हैं। उनके साथ उनकी नौकरानी रेविका रहती है। जैन की पत्नी कुसुम जैन, तीन बेटियां और एक बेटा नोएडा में रहते हैं। शनिवार की रात तकरीबन आठ बजे दो बदमाश उनके घर में घुसे। नौकरानी के हाथ और मुंह टेप से बांध दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने रेविका के पर्स से नकदी निकाली ली, अलमारियां खंगालीं। 10 बजे एससी जैन नोएडा से लौटे। गाड़ी एटा के निधौली कलां निवासी रिंकू चलाकर लाया। जैन जैसे घर में घुसे, बदमाशों ने पिस्टल तान दी। उनसे लूटपाट की। टेप से हाथ बांध दिए। 

पड़ोसी ने बदमाशों को देख लिया। उसने पुलिस को फोन किया। पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनते ही बदमाश भाग गए। उनके साथ ड्राइवर रिंकू भी गाड़ी लेकर भाग गया। उसका वारदात में हाथ होने का शक है। पुलिस ने एससी जैन और उनकी नौकरानी को मुक्त कराया। 

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस आला अफसर पहुंच गए। गहनता से जांच पड़ताल की गई। किचन में चिकन की हड्डियां और शराब की बोतल मिली हैं। इससे माना जा रहा है कि बदमाशों ने लूट से पहले मुर्गा खाया और शराब पी। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed