{"_id":"5beeda9dbdec22695176b4f3","slug":"robbers-loot-house-of-cold-storage-owner-beat-up-daughter-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फोन पर बेटी के चीखने की आवाज सुन बाजार से दौड़ी मां, घर पहुंची तो दहल गया दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन पर बेटी के चीखने की आवाज सुन बाजार से दौड़ी मां, घर पहुंची तो दहल गया दिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 16 Nov 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
घटना के सहमी बेटी को संभालती मां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में शुक्रवार को दिनदहाड़े कोल्ड स्टोरेज स्वामी के घर में नकाबपोश दो बदमाशों ने धावा बोल दिया। घर में अकेली स्टोरेज मालिक की बेटी को पकड़ लिया। उसे कमरे में ले जाकर पीटा। वो घायल हो गई। बदमाशों ने 50 हजार रुपये और लाखों के जेवरात लूट लिए।
बदमाश जब घर में थे, तभी बाजार गई मां ने बेटी को फोन किया। फोन पर बेटी के चीखने की आवाज आ रही थीं। इस पर मां ने पड़ोसियों को बताया। लोगों ने कोठी को घेर लिया। इस पर बदमाश छत से होकर भाग निकले।
कोल्ड स्टोरेज मालिक धर्मेंद्र शर्मा मूलरूप से खंदौली के रहने वाले हैं। वह हाल में कमला नगर के डी-ब्लाक में रहते हैं। शुक्रवार सुबह वो कोल्ड स्टोरेज चले गए। छोटा बेटा आयुष स्कूल गया था। दोपहर एक बजे धर्मेंद्र की पत्नी नीलम शर्मा और बड़ा बेटा गौरव बाजार चले गए।

फोन पर सुनाई दी बेटी की चीखें
लूट के बाद सहमी बेटी को संभालते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बेटी सोनाली 12वीं की छात्रा है। वो स्कूल नहीं गई थी। इस कारण घर में थी। सोनाली घर के पोर्च में कुत्ते को खाना दे रही थी। तभी गेट के बगल की दीवार फांदकर दो बदमाश आ गए। दोनों ने चेहरे ढके हुए थे। बदमाशों ने आते ही सोनाली को पकड़ लिया। उसे अंदर खींचकर ले गए।
ड्राइंग रूम का दरवाजा बंद कर लिया। सोनाली से शोर मचाया तो उसकी पिटाई लगाई। एक बदमाश ने हाथ में कैंची भी ले रखी थी। सोनाली घायल भी हो गई। बदमाशों ने कमरों में रखी तीन अलमारी की चाबी ले ली। इसके बाद 50 हजार रुपये और जेवरात निकाल लिए।
कारोबारी की पत्नी नीलम शर्मा ने बताया कि उन्होंने किसी काम से सोनाली के मोबाइल पर कॉल किया। कई बार घंटी जाने के बाद कॉल रिसीव हुआ। इसमें सोनाली के चीखने की आवाज आ रही थी। सोनाली बात नहीं कर रही थी। यह सुनकर वह घबरा गईं।
उन्होंने तुरंत अपनी कोठी के सामने मार्केट के दुकानदारों को कॉल करके मदद मांगी। इस पर दुकानदार और कालोनी के लोग जुट गए। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। बदमाशों को पकड़ने के लिए कोठी घेर ली।

सीसीटीवी फुटेज में कैद लुटेरे
लूट के बाद बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
मगर, बदमाश घर की छत से पीछे की कोठी में कूदकर भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच की।
परिजनों ने बताया कि सोनाली की तबीयत ठीक नहीं थी इस कारण स्कूल नहीं गई थी। बदमाशों ने उसे चांटे मारे थे। इससे वह काफी डर गई है। किसी अंजान व्यक्ति के सामने आने पर डर रही थी।
बदमाश कोल्ड स्टोरेज मालिक की कोठी में 20 मिनट तक रहे। वह रेकी करके आए थे। उन्हें यह भी पता था कि अलमारी पहली मंजिल पर कमरों में हैं। यह भी अंदाजा था कि घर की छत से भागा जा सकता है।
पुलिस को आशंका है कि बदमाश कोठी की दीवार के सहारे खड़े रहे होंगे। बदमाश नकाब पहन घुस आए। उन्होंने ग्लब्स भी पहन रखे थे। कोठी के सामने मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कैद हो गए हैं। पुलिस ने फुटेज कब्जे में ले लिए हैं। इनकी पहचान सोनाली ने भी कर ली।