फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Robbers hijack bus on Yamuna expressway and rob passengers     

यमुना एक्सप्रेसवे पर बस को अगवा कर 40 यात्रियों से लूटपाट, बदमाश फरार     

Wed, 27 Sep 2017 11:35 PM IST
मथुरा
मथुरा Updated Wed, 27 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Robbers hijack bus on Yamuna expressway and rob passengers     

बुधवार की रात को करीब नौ बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर बदमाशों ने नोएडा से आगरा जा रही प्राइवेट बस को अगवा कर यात्रियों से लूटपाट की। चलती बस में 40 यात्रियों से नकदी और सोने के आभूषण लूट लिए गए। लूटपाट करके बदमाश चलती बस से कूदकर फरार हो गए। चालक बस को लेकर मांट टोल पर पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।

विज्ञापन


बुधवार की शाम को करीब छह बजे एक प्राइवेट बस 50 सवारियों को लेकर नोएडा से आगरा के लिए चली थी। इस बस में मथुरा आगरा और अलीगढ़ के लोग सवार थे। जब बस रात को करीब नौ बजे यमुना एक्सप्रेस पर माइल स्टोन 80 पर पहुंची तो यहां से तीन युवक सवारी बनकर सवार हुए। इन तीनों ने कंडक्टर से आगरा जाने की बात की थी। यहां से जैसे ही बस निकली तीनों युवकों ने हथियार निकाल लिए और यात्रियों को धमकाते हुए खामोश बैठने को कहा। 
विज्ञापन


एक बदमाश ने चालक को कब्जे में ले लिया और बस को धीरे-धीरे ले जाने को कहा। हथियारबंद बदमाशों ने एक एक करके सभी यात्रियों को लूट लिया। जिसके पास जो भी था वह छीन लिया गया। विरोध करने पर बदमाशों ने यात्रियों के साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई यात्री तो लहूलुहान हो गए थे। लूटपाट करने के बाद बदमाश माइल स्टोन 84 पर बस रुकवाकर कूदकर फरार हो गए। चालक बस को लेकर मांट टोल पर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। बस लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। देर रात तक बदमाशों की तलाश की जा रही थी। लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed