{"_id":"67b40638375c452a0d04dac4","slug":"robbers-entered-the-house-at-midnight-looted-for-30-minutes-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आधी रात को घर में घुसे लुटेरे, 30 मिनट तक की लूटपाट, घर में अकेली थी महिला...उसे बंदूक दिखाकर डरा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आधी रात को घर में घुसे लुटेरे, 30 मिनट तक की लूटपाट, घर में अकेली थी महिला...उसे बंदूक दिखाकर डरा दिया
Tue, 18 Feb 2025 09:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 18 Feb 2025 09:32 AM IST
सार
फतेहपुर सीकरी के गांव गोठरा में घर में अकेली महिला को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर पांच लाख की लूट की गई। आधा घंटे तक बदमाश घर में रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पीड़ित महिला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी के ग्राम गोठरा में रविवार रात को घर में अकेली महिला को बंधक बनाकर आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने पांच लाख की लूट की। हथियारों के बल पर महिला को बंधक बना लिया। जेवरात लूटने के बाद आराम से भाग गए। सोमवार सुबह घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची। पुलिस टीम बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है।
गांव गोठरा निवासी भूपेंद्र सिंह डूडा में सर्वेयर का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में ताऊ रामेश्वर सिंह रहते हैं। रविवार को उनकी नातिन की शादी थी। परिवार के सभी लोग बस से शादी में शामिल होने गए थे। घर में मां कुसमा देवी अकेली थीं। वह बरामदे में चारपाई पर सो रही थीं।
रात तकरीबन 12:30 6 नकाबपोश बदमाश आए। इनमें से 3 से 4 दीवार फांदकर अंदर आ गए। बाकी दो बाहर खड़े रहे। घर में प्रवेश करने वालों पर हथियार भी थे। उन्होंने कुसमा देवी को पकड़ लिया। बंदूक तानकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अलमारी की चाबी ले ली। बदमाशों ने पांच लाख रुपये के जेवरात लूट लिए। आधा घंटे बाद भाग निकले।
विज्ञापन
कुसुमा देवी के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना दी गई। डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि बदमाशों की संख्या तीन से चार होने का अनुमान है। उन्होंने ही घर में प्रवेश किया। इसके बाद लूटपाट की। घर के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है।