फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   robbed the young man unconscious, the miscreants were thrown on the highway

युवक को बेहोश कर लूटा, हाईवे पर फेंक गए बदमाश

Sun, 23 Jan 2022 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
robbed the young man unconscious, the miscreants were thrown on the highway
आगरा। फरीदाबाद से फर्रुखाबाद जा रहे युवक को बेहोश करके लूट लिया गया। इसके बाद बदमाश उसे आगरा में ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित हाईवे पर फेंक गए। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित रायल कट चौराहे पर एक युवक बेहोशी की हालत में मिला था। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उसे होश आया। इस पर परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

युवक की पहचान फर्रुखाबाद निवासी अंकित के रूप में हुई। वह फरीदाबाद में गाड़ी चालक है। उसके भाई की 23 जनवरी को शादी है। वह अपने मालिक से 40 हजार रुपये लेकर बृहस्पतिवार रात को घर के लिए चला था। किसी निजी वाहन में बैठा था। आशंका है कि गाड़ी में सवार बदमाशों ने रुपये और मोबाइल लूट लिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed