फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roadways will connect pilgrimage cities Soronji and Pushkarji

Agra News: तीर्थनगरी सोरोंजी व पुष्करजी को जोड़ेगा रोडवेज

Tue, 10 Sep 2024 04:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 10 Sep 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Roadways will connect pilgrimage cities Soronji and Pushkarji
कासगंज। तीर्थनगरी सोरोंजी व पुष्कर दोनों तीर्थों को रोडवेज जोड़ने जा रहा है। पुष्कर के लिए एक जोड़ी बस का संचालन 13 सितंबर से किए जाने की तैयारी की गई है। एक जोड़ी बसों का संचालन होगा। इससे तीर्थनगरी के आने व जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधी बस मिलेगी। बस मथुरा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर होकर गुजरेगी। यहां के यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा। तीर्थनगरी सोरोंजी में राजस्थान भरतपुर और जयपुर की ओर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। यह श्रद्धालु सोरोंजी पर विभिन्न अनुष्ठान कराने एवं गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करने के लिए आते हैं। श्रद्धालु पुष्कर के लिए भी जाते हैं। तीर्थनगरी आने जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसके लिए रोडवेज ने सोरोंजी से पुष्कर के लिए 13 सितंबर से एक जोड़ी बस संचालन का निर्णय लिया है। इसके परमिट आदि की भी प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई हैं। यह मथुरा, भरतपुर, जयपुर व अजमेर होकर पुष्कर पहुंचेगी। वापसी में दूसरी बस वहां से इसी मार्ग से होकर आएगी। इससे यहां जाने वाले यात्रियों को भी लाभ होगा। इसके लिए रोडवेज ने समय सारिणी शुरु की है।
विज्ञापन

यह रहेगी समय सारिणी: बस संख्या यूपी78जेटी8641 सोरोंजी से 14:00 बजे पुष्कर के लिए रवाना होगी। यह बस कासगंज से 14:30 बजे, मथुरा से 18:00 बजे, भरतपुर से 19:30 बजे जयपुर से अगले दिन 00:15 बजे, अजमेर से 03:30 से रवाना होकर 04:00 पुष्कर पहुंचेगी। दूसरी बस संख्या यूपी78जेटी8631 पुष्कर से 16:30 बजे रवाना होगी। अजमेर से 17:30 बजे, जयपुर से 21:20 बजे, भरतपुर से अगले दिन 01:30 बजे, मथुरा से 03:00 बजे, कासगंज से 06:05 रवाना होकर 06:35 बजे सोरोंजी पहुंचेगी। एआरएम ओम प्रकाश का कहना है कि श्रद्धालुओं को अब तीर्थनगरी आने जाने के लिए परेशानी नहीं होगी। शुक्रवार को डिपो से बस का शुभारंभ किया जाएगा। इससे मथुरा, भरतपुर जयपुर व अजमेर जाने वाले यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed