फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   roadways, jam

परिचालक पर रिपोर्ट दर्ज होने पर किया चक्का जाम

Sat, 20 Jul 2019 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
roadways, jam
रोडवेज वर्कशॉप में प्रदर्शन करते चालक और परिचालक- अमर उजाला - फोटो : ETAH
एटा। साथी परिचालक पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को रोडवेज के चालक-परिचालकों ने बसों का चक्का जाम कर दिया। चालक-परिचालकों ने वर्कशॉप में बसों को खड़ा कर हंगामा किया। साथ ही कार्रवाई को लेकर निगम अधिकारियों पर तमाम आरोप लगाए। इस दौरान मारहरा के पूर्व विधायक ने धरना प्रर्दशन में शामिल होकर चालक परिचालकों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

दरअसल, शुक्रवार को बस स्टैंड पर बस चलाने को लेकर एक महिला और परिचालक में मारपीट हो गई थी। महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस बस को अपने साथ कोतवाली ले आई। वहीं महिला के प्रार्थना पत्र पर परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। शनिवार सुबह जैसे ही यह खबर साथी चालक परिचालकों को लगी, तो उन्होंने डिपो की बसों को वर्कशॉप में खड़ा कर हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि एआरएम 85 फीसदी लोड फैक्टर की बात कहते हैं। अगर लंबी दूरी की सवारी नहीं बैठाएंगे तो फैक्टर नहीं निकल पाएगा। स्टेशन इंचार्ज पर परिचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए महिला को उकसाने का आरोप लगाया। इस दौरान मारहरा पूर्व विधायक अमित गौरव यादव टीटू वर्कशॉप पहुंच गए। उन्होंने चालक परिचालकों से बात की। विधायक ने एआरएम मदनलाल को मौके पर बुलाया और चालक परिचालकों की समस्याओं को लेकर बात की। जहां एआरएम ने सभी समस्याओं से निजात दिलाने का भरोसा दिया। करीब चार घंटे बाद आश्वासन मिलने के बाद चालक परिचालकों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

भटकते रहे यात्री
चक्का जाम के चलते बस स्टैंड पर यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। चार घंटे तक बसें नहीं मिलने से यात्री भटकते रहे। इस दौरान यात्रियों ने बाहरी जिलों की रोडवेज बसों से यात्रा की। हालांकि शनिवार को चतुर्थी होने के चलते यात्री कम ही रहे। अगर चतुर्थी नहीं होती, तो बड़ी दिक्कत होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड से कर्मचारियों को हटाने की मांग
चालक परिचालकों ने आरोप लगाया कि बस स्टैंड पर तैनात निगम के कर्मचारियों को हटाने की मांग की। उनका कहना था कि जब बस स्टैंड पर यात्रियों से झगड़ा होता है तो स्टेशन के कर्मचारी चालक परिचालकों का साथ न देकर, यात्रियों को कार्रवाई के लिए उकसाते हैं।
एआरएम पर लगाया वसूली का आरोप
चालक परिचालकों ने एआरएम पर वसूली का आरोप लगाया। लोड फैक्टर पूरा न आने पर एआरएम द्वारा रूट से हटा दिया जाता है। जहां दोबारा रूट पर भेजने के बदले पांच हजार रुपये देने पड़ते हैं। नई बस लेने पर चालक व परिचालक को माह में बीस से तीस हजार रुपये तक देने पड़ते हैं।
दलालों का है बोलबाला
चालक परिचालकों ने आरोप लगाया कि एआरएम द्वारा कार्रवाई करने के बाद उनके दलाल चक्कर काटना शुरू कर देते हैं। बस स्टैैंड से वर्कशॉप और एआरएम के कार्यालय तक दलाल लगे रहते हैं। चालकों ने बताया कि यहां एक लीटर डीजल में चार की जगह पांच का एवरेज मांगते है। न देने पर फार्म भरवा कर वसूली की जाती है।
हर काम के फिक्स हैं रेट
चालक परिचालकों की माने तो आगरा रोड स्थिति रोडवेज की कार्यशाला में हर एक काम के रेट फिक्स है। जिसमें नई गाड़ी पर जाने लिए चार हजार, पंचर जुड़वाने को 70 रुपये, ईटीएम को 10 रुपये, वेबिल के 50 रुपये, कमानी बदलने पर 2500 रूपये और साइड का शीशा टूटने पर 750 रुपये वसूल किए जाते हैं।
चालक परिचालक द्वारा जो वसूली का आरोप लगाया गया है, वह बेबुनियाद है। चालक परिचालक अलीगढ़ और खुर्जा से ब्राईपास होकर निकलते हैं। इससे लोड फैक्टर कम आ रहा था। इसमें जब सख्ती की गई तो आरोप लगाने लगे। जिस गाड़ी का लोड फैक्टर कम आता है उसके चालक व परिचालक को दो घंटे वर्कशॉप में बैठाया जाता है। वसूली की बात गलत है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
मदनलाल, एआरएम, एटा।
चालक परिचालकों की समस्याएं हैं। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। चालक-परिचालकों की समस्याएं सुनकर एआरएम से बात की थी। जिसके बाद एआरएम ने आश्वासन दिया है। अगर फिर भी समस्या दूर न हुई, तो आंदोलन किया जाएगा।

अमित गौरव यादव, पूर्व विधायक, मारहरा
निगम अधिकारियों की मनमानी बढ़ रव्ही है। लोड फैक्टर का दबाव और वसूली की जाती है। प्रदर्शन के दौरान एआरएम ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। अगर एक सप्ताह के अंदर समस्याएं दूर नहीं हुई, तो फिर से हड़ताल की जाएगी।
आदित्य कुमार, अध्यक्ष, सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed