{"_id":"5e1214028ebc3e87d30c6927","slug":"roadways-increase-bus-fair-not-facility-mainpuri-news-agr4233658131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों का किराया तो बढ़ाया सुविधाएं नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों का किराया तो बढ़ाया सुविधाएं नहीं
विज्ञापन
05एमएनपी-09-रोडवेज बस में धक्का लगाते यात्री
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। रोडवेज ने बसों का किराया तो बढ़ाया है। लेकिन बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए कारगर प्रयास नहीं किए गए हैं। सुविधाहीन पुरानी बसों में ही यात्रा करना यात्रियों की मजबूरी बन चुका है। सीटें खस्ताहाल हैं तो शीशे टूटे पड़े हैं। अधिकांश में यही हाल है।
रोडवेज की बसों में सुविधाओं का अभाव है। आए दिन रोडवेज की बस रास्ते में खराबी के चलते खड़ी हो जाती हैं। इससे यात्रियों को सफर तय करने के लिए दूसरी बसों का सहारा लेना पड़ता है। कई पुरानी बसों में सीटें भी खस्ताहाल हैं, तो कई में शीशे सही नहीं होने से सर्दी के मौसम में यात्रियों को रात के समय यात्रा करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। रोडवेज के बेड़े में शामिल बसों में से कई की हालत सुविधाजनक नहीं है। रोडवेज विभाग के किराया बढ़ा देने के बाद भी सुविधाएं नहीं दिए जाने से यात्रियों में रोष है। यात्रियों का कहना है जब रोडवेज किराया बढ़ाता है तो यात्रियों के लिए बसों में सुविधाएं भी बढ़ानी ही चाहिए।
जिले में दो डिपो संचालित हैं। मैनपुरी डिपो में दो एसी बसों का दिल्ली तक संचालन हो रहा है। इसके अलावा 74 और बसें संचालित की जा रही हैं। वहीं बेवर डिपो में 48 विभिन्न मार्गों का बसों का संचालन किया जाता है।
विज्ञापन
मैनपुरी डिपो से कितना बढ़ा किराया
रूट पहले किराया अब किराया
मैनपुरी से दिल्ली 338 342
मैनपुरी से आगरा 137 149
मैनपुरी से इटावा 63 69
मैनपुरी से फर्रुखाबाद 73 81
बेवर डिपो से कितना बढ़ा किराया
रूट पहले किराया अब किराया
बेवर से दिल्ली 321 356
बेवर से आगरा 164 180
बेवर से इटावा 63 69
बेवर से फर्रुखाबाद 46 50
बसों का किराया तो बढ़ाया गया है, लेकिन सुविधाएं जस की तस हैं। बस में सुविधाओं का अभाव है। इससे परेशानी होती है।
आकाश तिवारी
सर्दी के मौसम में यात्रियों को परेशानी होती है। शीशे न होने से लोग ठिठुरते रहते हैं बसों में कोहरे से बचाव को फॉग लाइट तक नहीं लगवाई गई हैं।
मुनीष कुमार
बसों का नियमित परीक्षण नहीं होने से बसें आए दिन रास्ते में खड़ी हो जाती हैं। इससे यात्रियों को परेशानी होती है। जरूरी है कि बसों का नियमित परीक्षण होना चाहिए।
पुनीत कुमार
मैनपुरी से प्रयागराज के लिए जिले से कोई भी बस नहीं है। इस रूट पर बस का संचालन होना चाहिए। बस नहीं होने से प्रयागराज जाने में परेशानी होती है।
रमन कुमार
मार्ग पर भेजने से पहले रोडवेज की बसों का नियमित रूप से परीक्षण होता है। कोहरे को देखते हुए फॉग लाइट लगवाई गई हैं। हम अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
पीके श्रीवास्तव, एआरएम