{"_id":"66c2b9b35452dd3a1b0c01a9","slug":"roadways-electric-buses-will-run-from-agra-to-delhi-charging-point-will-be-built-isbt-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफर होगा आसान: आगरा से दिल्ली तक चलेंगी रोडवेज की इलेक्ट्रिक बसें, यहां बनेगा चार्जिंग पॉइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफर होगा आसान: आगरा से दिल्ली तक चलेंगी रोडवेज की इलेक्ट्रिक बसें, यहां बनेगा चार्जिंग पॉइंट
Mon, 19 Aug 2024 08:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 19 Aug 2024 08:49 AM IST
सार
आगरा से दिल्ली के बीच सफर और भी आसान होने जा रहा है। इस दूरी के लिए अब रोडवेज द्वारा इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। पहले चरण में अक्तूबर माह में आगरा को 25 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
आगरा के आईएसबीटी से जल्द ही दिल्ली के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होगा। इसके लिए आईएसबीटी पर चार्जिंग पॉइंट बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। आगरा परिक्षेत्र को कुल 100 बसें मिलनी हैं। पहले चरण में आगरा को 25 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। इन्हें आगरा, नई दिल्ली समेत मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस मार्ग पर संचालित किया जाएगा।
क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसें पहली बार मिल रही हैं। एक साल पहले 100 बसों का प्रस्ताव भेजा था। पहले चरण में अक्तूबर माह में 25 बसें मिलेंगी। इसके बाद 2-3 माह में अन्य बसें भी प्राप्त हो जाएंगी। सभी इलेक्ट्रिक एसी बसें 45 सीटर होंगी। आईएसबीटी परिसर में चार्जिंग स्टेशन बनाया जा रहा है।
वहीं बिजलीघर और ईदगाह बस डिपो में भी सर्वे किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर इन दोनों में से किसी एक डिपो में चार्जिंग स्टेशन बनाया जा सकता है। इलेक्ट्रिक बसों का संचालन आईएसबीटी से किया जाएगा। इन सभी बसों का संचालन नई दिल्ली, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस के लिए किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) लगा होगा। सीसीटीवी कैमरों से लेकर आपातकालीन बटन की सुविधा भी होगी।