फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roadways bus will run from Soronji to Pushkarji

Agra News: सोरोंजी से पुष्करजी तक रोडवेज चलाएगा बस

Sun, 19 May 2024 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 19 May 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus will run from Soronji to Pushkarji
कासगंज। सोरोंजी से पुष्करजी तक बस चलाने की रोडवेज द्वारा तैयारी की जा रही है। मार्ग पर सवारियों की संख्या, लोड फैक्टर आदि बिंदुओं पर मंथन किया जा रहा है। रोडवेज पहले एक बस सेवा शुरू करेगा। यदि सवारियां मिलीं तो दूसरी बस सेवा भी शुरू की जाएगी।कासगंज डिपो पर दो नई बसों के बढ़ने से अब 98 बसों का बेड़ा हो गया है। बसों की संख्या बढ़ने पर नए मार्गों की तलाश डिपो के अधिकारी कर रहे हैं। इसी क्रम में सोरोंजी से पुष्करजी तक बस चलाने की योजना पर विचार हो रहा है। फिलहाल सोरोंजी से पुष्करजी तक एक बस राजस्थान डिपो की आती है। इसके अतिरिक्त कोई सीधी बस नहीं हैं। यदि सोरोंजी से पुष्करजी तक सीधी बस सेवा चलाई जाती है तो रोडवेज को नया मार्ग भी मिलेगा। इस मार्ग पर अच्छी सवारियों के मिलने की उम्मीद है। अभी बसें चुनाव ड्यूटी में लगी हैं। चार जून के बाद चुनाव ड्यूटी से सभी बसों के आ जाने के बाद एक बस सेवा सोरोंजी से मथुरा, जयपुर होते हुए पुष्करजी के लिए चलाई जाएगी। यदि सवारियां पर्याप्त मिलती हैं तो इसी मार्ग पर दूसरी बस सेवा भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed