{"_id":"66ae665f7026ee001c0f3a32","slug":"roadways-bus-will-run-from-kusmara-to-agra-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-121796-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कुसमरा से आगरा तक चलेगी रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कुसमरा से आगरा तक चलेगी रोडवेज बस
Sat, 03 Aug 2024 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 03 Aug 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। सुगम सफर के तहत कुसमरा से आगरा तक के लिए रोडवेज बस चलेगी। कुसमरा क्षेत्र के लोगों के लिए आगरा तक का सफर आसान हो जाएगा। अभी तक कुसमरा क्षेत्र के लोगों को आगरा जाने के लिए बेवर अथवा मैनपुरी आकर बस में बैठना पड़ता है। बस संचालन के लिए मैनपुरी डिपो के प्रस्ताव को आरएम कार्यालय ने मंजूरी दे दी है।
कुसमरा से मैनपुरी की दूरी 27 किलोमीटर और बेवर की दूरी 12 किलोमीटर है। कुसमरा से आगरा तक जाने के लिए कोई सीधी बस नहीं है। कुसमरा क्षेत्र के लोग इलाज कराने तथा व्यापार के सिलसिले में अक्सर आगरा तक जाते हैं। सीधी बस सेवा नहीं होने से उनको बेवर अथवा मैनपुरी तक जाना पड़ता है। इससे कुसमरा से आगरा तक जाने में समय ज्यादा लगता है।
यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों के संचालन की प्रक्रिया के तहत मैनपुरी डिपो ने कुसमरा से आगरा तक बस चलाने का निर्णय लिया है। मैनपुरी डिपो द्वारा कुसमरा से आगरा तक बस चलाने के भेजे गए प्रस्ताव को आरएम कार्यालय से मंजूरी मिल गई है। कुसमरा से सुबह के समय बस का संचालन आगरा तक के लिए होगा।
विज्ञापन
-- --
कुसमरा क्षेत्र के अधिकांश लोग इलाज कराने और व्यापार के सिलसिले में आगरा तक जाते हैं। सीधी बस सेवा नहीं होने से परेशानी होती है। अब सीधी बस सेवा का लाभ कुसमरा क्षेत्र के लोगों को मिल सकेगा।
ओमेंद्र सिंह, कुसमरा
-- -- -- -
प्रमुख मार्ग पर रोडवेज बस चलाने की विभाग की योजना है। आगरा तक बस चलाने का लाभ मिलेगा। कुसमरा से दिल्ली तक के लिए भी बस का संचालन होना चाहिए। लोगों को हर मार्ग पर राहत मिलनी चाहिए।
प्रवीण मिश्रा, कुसमरा
राजस्व बढ़ाने के लिए हर मार्ग पर बस चलाने की योजना है। विभाग द्वारा कराए गए सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर बसों का चिन्हित मार्ग पर संचालन शुरू किया जा रहा है।
संजीव कुमार, एआरएम