{"_id":"64b37344efb1162c4f0581e3","slug":"roadways-bus-trampled-bike-riders-in-kasganj-two-died-tragically-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कासगंज में रोडवेज बस ने बाइक सवार दोस्तों को रौंदा, दोनों की मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कासगंज में रोडवेज बस ने बाइक सवार दोस्तों को रौंदा, दोनों की मौत से मचा कोहराम
Sun, 16 Jul 2023 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 16 Jul 2023 10:04 AM IST
सार
नदरई रोड पर ये दर्दनाक हादसा हुआ। दोनों युवक दोस्त थे, जो देर रात ढाबे से खाना खाकर घर लौट रहे थे। तभी ये हादसा हो गया।
विज्ञापन
मृतक विशाल और चांद मियां का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रोडवेज बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दोनों ही युवकों की मौत हो गई।
कासगंज नदरई मार्ग की घटना है। बताया गया है कि गंगेश्वर कॉलोनी निवासी विशाल पुत्र अरविंद और भेसोरो बुजुर्ग निवासी चांद मिया बाइक से रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप कालीचरण ढाबा पर खाना खाने गए थे। दोनों खाना खाकर देर रात लौट रहे थे। उसी दौरान दोनों को रोडवेज बस ने रौंद दिया।
हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं चांद मियां ने अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।दोनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने बताया कि दोनों दोस्त थे।