फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roadways Bus Rushed Into Standing Truck nine Injured In etah up news

एटा में हादसाः बीच सड़क खड़े ट्रक से जा भिड़ी रोडवेज बस, नशे में था चालक; नौ यात्री घायल

Fri, 04 Aug 2023 10:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 04 Aug 2023 10:18 AM IST
सार

थाना बागवाला क्षेत्र में अलीगंज रोड स्थित गांव हरनावली के पास सड़क हादसा हुआ। दिल्ली से फर्रुखाबाद जा रही बस ट्रक से भिड़ गई। इस हादसे में नौ यात्रियों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Roadways Bus Rushed Into Standing Truck nine Injured In etah up news
demo pic

विस्तार

एटा के थाना बागवाला क्षेत्र में अलीगंज रोड स्थित गांव हरनावली के पास बृहस्पतिवार तड़के खड़े ट्रक से रोडवेज बस टकरा गई। इस हादसे में परिचालक सहित नौ लोग घायल हो गए। गमी में जा रही तीन महिलाओं सहित चार लोग भी घायलों में शामिल हैं। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से एक महिला को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।

विज्ञापन


 

दिल्ली से आ रही फर्रुखाबाद डिपो की बस बृहस्पतिवार की सुबह ट्रक से टकराई तो यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में रूबी देवी निवासी किसरौली फर्रुखाबाद, संतोषी देवी, इसके पति रामू निवासीगण अलियापुर थाना शमशाबाद जिला फर्रुखाबाद, आरती निवासी उम्मेदपुर थाना कुरावली जिला मैनपुरी, सत्यपाल व शकुंतला देवी निवासी पलिया थाना हरपालपुर जिला हरदोई, चरन सिंह व इसकी पत्नी मनीषा निवासीगण नगला दयाल थाना जैथरा और परिचालक दशरथ सिंह निवासी बरौना हुसैनपुर जिला फर्रुखाबाद घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से रूबी, संतोषी, रामू और आरती गमी में जा रहे थे। रूबी ने बताया कि चारों लोग रिश्तेदार हैं। दिल्ली में अलग-अलग कंपनियों में काम करते हैं। चचेरे देवर शामली निवासी अलियापुर की बीमारी के चलते बुधवार को मौत हो गई थी। इसकी गमी में चारों लोग जा रहे थे। थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। संतोषी नाम की महिला गंभीर थी इसको सैफई के लिए रेफर कराया गया।

ये भी पढ़ें - ऐसा हादसा, जिसने भी देखा डर गया: तीन दीवारें तोड़ते हुए दो मंजिला घर के पार निकला ट्रक, विचलित कर देंगी ये पांच तस्वीरें

विज्ञापन

चालक ने पी रखी थी शराब

घायल रूबी देवी ने बताया कि रोडवेज के चालक ने रास्ते में होटल पर शराब पी थी। इसकी वजह से बस को झोंका देकर चलाकर ला रहा था। यहां पर खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे काफी लोग घायल हो गए। परिचालक भी घायल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed