फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roadways bus rammed into magic filled with devotees in Shikohabad 15 injured

Firozabad: शिकोहाबाद में श्रद्धालुओं से भरी मैजिक में रोडवेज बस ने मारी टक्कर, 15 घायल

Tue, 20 Sep 2022 09:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Sep 2022 09:10 PM IST
सार

आगरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसमें टक्कर मार दी, जिससे मैजिक क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें बैठे परिवारीजन की चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निकाला और उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Roadways bus rammed into magic filled with devotees in Shikohabad 15 injured
अस्पताल पहुंचे घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद शिकोहाबाद के थाना एका के गांव नगला गड़रिया निवासी बाबूराम के पुत्रों ने एक पुरानी मैजिक गाड़ी खरीदी है। उसका पूजन कराने के लिए बाबूराम के पुत्र परिवार और रिश्तेदारों को मैजिक में बैठा कर बालाजी मंदिर आ रहे थे। जब मैजिक आरौंज की पुलिया पर मुड़ रही थी, तभी आगरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आ गई। उसमें सवार लोगों की चीख पुकार मच गई। मैजिक में सवार लगभग 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही बस को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


एका थाना क्षेत्र के गांव नगला गड़रिया निवासी बाबूराम के पुत्र एक पुरानी मैजिक (लोडर वाहन) खरीद कर लाए। मंगलवार को उसका पूजन कराने के लिए वह वाहन में बैठ कर परिवार सहित बालाजी महाराज के मंदिर आ रहे थे। पूरा परिवार भजन कीर्तन करते हुए आ रहा था। जब मैजिक आरौंज की पुलिया के समीप पहुंची और बालाजी मंदिर जाने के लिए कट से चालक मोड़ रहा था। तभी आगरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसमें टक्कर मार दी, जिससे मैजिक क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें बैठे परिवारीजन की चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निकाला और उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। 

विज्ञापन

ये लोग हुए घायल

हादसे में घायल वीना (30) निवासी भागीपुर नारखी, प्रेमवती (28) लोकीगढ़ी नारखी, मंजेश (7) पुत्र रविंद्र सिंह 
नगला गड़रिया, बाबूराम (70), राजकुमारी (65), महावीर (40), रविंद्र (38), मिस्टी (5) पुत्री रामोतार निवासी लोकी गढ़ी, राजकुमारी (35), सुखवीर (30), यशपाल (45), कैलाश (18), डोरीलाल (40) निवासी गड़रिया, श्याम सुंदर (22), गुड्डी (40) शामिल हैं। इसमें श्याम सुंदर और गुड्डी की हालत गंभीर है। परिजन उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed