फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roadways bus hit brothers one died while other was injured in Etah

Etah: रोडवेज बस ने सगे भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल, बाइक से मजदूरी करने जा रहे थे

Sun, 15 Jan 2023 07:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 15 Jan 2023 07:02 PM IST
सार

एटा में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में छोटे भाई की मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई घायल हो गया। हादसे के समय दोनों भाई एक ही बाइक पर मजदूरी करने जा रहे थे। 

विज्ञापन
Roadways bus hit brothers one died while other was injured in Etah
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एटा में रविवार की सुबह घर से मजदूरी करने के लिए निकले दो सगे भाइयों को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में छोटे भाई की मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से लेकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


घटना बागवाला थाना क्षेत्र के अलीगंज रोड स्थित नगला रंजीत गांव के पास का है। यहां रोडवेज बस ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मलावन थाना क्षेत्र के ज्यूरी गांव निवासी रवींद्र कुमार (18) की मौत हो गई। जबकि बड़ा भाई राजू घायल हो गया। घायल ने बताया कि दोनों मजदूरी करने के लिए नगला रंजीत गांव जा रहे थे। इसी समय बस ने पीछे से टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नरेश सिंह ने बताया कि रोडवेज की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया गया है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य सड़क हादसों में पांच घायल

जैथरा थाना क्षेत्र के धुमरी कस्बा के पास रविवार की दोपहर दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में कमलेश कुमार निवासी ज्यूरी, थाना मलावन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां हालत नाजुक देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया गया। 



थाना मिरहची क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी नीरज कुमार का 10 वर्षीय पुत्र तनीष गांव के पास ही बाइक की चपेट में आ गया। इससे वह घायल हो गया। इशके अलावा अन्य हादसों में मुलायम सिंह निवासी कुमरपुर, थाना जैथरा और सरला व इसका बेटा हर्षित निवासी हसनपुर, बागवाला घायल हुए हैं। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed