{"_id":"5d961a238ebc3e01463f43aa","slug":"roadways-bus-conductor-run-away-with-machine-passengers-ruckus-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग देखकर भाग गया रोडवेज बस का परिचालक, दो घंटे तक सूनसान इलाके में फंसे रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग देखकर भाग गया रोडवेज बस का परिचालक, दो घंटे तक सूनसान इलाके में फंसे रहे यात्री
Fri, 04 Oct 2019 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 04 Oct 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से हरदोई जा रही फर्रुखाबाद डिपो की बस को रात के नौ बजे बागवाला के समीप चेकिंग टीम ने रुकवा लिया। टीम को देख परिचालक बस को छोड़ भाग गया। अफसरों ने चेकिंग की तो पता चला कि बस में सवार अधिकांश सवारियों पर टिकट नहीं था।
टीम ने परिचालक को बमुश्किल खोजा और उससे बस में सवार यात्रियों के टिकट बनवाए, उसके बाद ही बस गंतव्य को रवाना हो सकी। इस दौरान करीब दो घंटे बस सुनसान इलाके में खड़ी रही, इससे यात्रियों में डर बना रहा। यात्रियों ने इस दौरान जमकर हंगामा किया।
बुधवार को दिल्ली से बस यात्रियों को लेकर निकली। देर शाम वह एटा क्षेत्र के बागवाला के पास से गुजर रही थी। जहां परिवहन निगम के अधिकारियों द्वारा चेकिंग कर रहे थे। बस के रुकते ही परिचालक टिकट मशीन लेकर खेतों में भाग गया। उसे भागते देख अधिकारी उसे रोकने के बजाए उसका वीडियो बनाने लगे।

इधर जब काफी देर तक परिचालक वापस नहीं लौटा तो यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बस में फर्रुखाबाद के दो यात्री भी सवार थे, जो बीमार थे और परिजन जल्दी पहुंचाने की गुजारिश अधिकारियों से कर रहे थे।
रात के समय सुनसान स्थान पर बस के खड़ी हो जाने से सवार यात्री लूटपाट के भय से चेकिंग कर रही टीम से जा भिड़े। उनका कहना था कि बस में दो मरीज है। इस कारण बस को तेजी से दौड़वाया जा रहा था। करीब एक घंटे बाद चेकिंग टीम के सदस्य और यात्री परिचालक को खोजकर लाए और इसके बाद सभी यात्रियों के टिकट बनाए गए, तब जाकर बस आगे बढ़ सकी।
नहीं दिखाई संवेदना
बस में दो मरीज सवार थे। उनमें से एक पाली गांव निवासी राजेश तो दूसरा पपड़ी गांव निवासी रामकिशोर था। दोनों मरीजों का इलाज दिल्ली में चल रहा था। बुधवार को अस्पताल से छुट्टी होने के बाद वह घर आ रहे थे, उनके परिजनों ने अधिकारियों को बीमारी का हवाला दिया, लेकिन अधिकारियों ने संवेदना नहीं दिखाई।

मदनलाल, एआरएम,एटा का कहना है कि परिवहन निगम में दूसरे जिले की टीम आकर बसों की चेकिंग करती है। किस जगह की टीम आई थी। मामला संज्ञान में नहीं है। पता कर संबंधित डिपो के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।