फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   roadways bus collision

रोडवेज बस की टक्कर से दो किशोरों की मौत

Mon, 15 Nov 2021 10:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
roadways bus collision
रोडवेज बस की टक्कर से दो किशोरों की मौत
विज्ञापन

गंजडुंडवारा (कासगंज)। बरी बगवास मोड़ पर रविवार की देर शाम रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार ग्राम तरसी निवासी दुर्गेश (18) और पुष्पेंद्र (18) की मौत हो गई। सोमवार को परिजन एवं आक्रोशित ग्रामीणों ने गंजडुंडवारा-बदायूं मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। दो घंटे के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी के समझाने के बाद जाम खुल सका।
ग्राम तरसी सिकंदरपुर वैश्य निवासी दुर्गेश पुत्र सुखवीर और पुष्पेंद्र पुत्र भभूति रविवार की देर शाम मोहनपुर में एक रिश्तेदार के यहां से दावत खाकर बाइक से गांव लौट रहे थे। बरी बगवास मोड़ पर रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दुर्गेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुष्पेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। वहां से परिजन उसे बरेली के निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसने सोमवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

किशोरों के शव जैसे ही गांव पहुंचे तो परिजनों एवं ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने गंजडुंडवारा बदायूं मार्ग पर ग्राम तरसी मोड़ पर शव रखकर जाम लगा दिया। वह आर्थिक मदद किए जाने एवं आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग पर अड़े थे । करीब दो घंटे बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी आरके तिवारी के कार्रवाई का आश्वासन देने पर जाम खुला। मामले की रिपोर्ट दर्ज की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed