फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   roadways bus caught fire on highway in firozabad

Firozabad: हाईवे पर रोडवेज बस में लगी आग, चालक की सतर्कता से बची सवारियों की जान

Tue, 07 Jun 2022 03:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Jun 2022 03:24 PM IST
सार

आगरा से बेवर सवारी लेकर जा रही बेवर डिपो की बस में डीजल टैंक टूट जाने से आग लग गई, जिससे हाईवे पर अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन
roadways bus caught fire on highway in firozabad
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के उत्तर थाना क्षेत्र में हाईवे पर मंगलवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब आगरा से बेवर जा रही रोडवेज की बस में आग लग गई। चालक की सतर्कता दिखाते हुए तुरंत बस को रोक दिया, जिससे बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित उतर गए। कुछ ही देर में आग की लपटों ने पूरी बस को चपेट में ले लिया।

विज्ञापन

यहां पर हुआ हादसा 

इटावा-फिरोजाबाद हाईवे पर बोधाश्रम चौराहे के निकट चलती रोडवेज बस में डीजल का टैंक टूटने के बाद आग लग गई। हादसा मंगलवार दोपहर सवा दो बजे हुआ। हादसे के वक्त बस में बैठे 35 यात्रियों ने दरवाजे और खिड़की से कूदकर जान बचाई। सूचना के 50 मिनट बाद दमकल टीम पहुंची तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। आग के कारण हाईवे पर एक ओर का यातायात करीब एक घंटे बाधित रहा। 

विज्ञापन

टैंक से निकली चिंगारी से लगी आग

बताया गया है कि बेबर डिपो की बस संख्या यूपी-84 टी- 7170 बस को चालक विपेंद्र कुमार और परिचालक संजीव शर्मा आगरा से बेवर के लिए निकले थे। सवा दो बजे करीब सुभाष तिराहा पारकर बस बोधाश्रम चौराहा के पास फिरोजाबाद- इटावा हाईवे मार्ग पर पहुंची। इसी बीच बस का डीजल टैंट टूटकर सड़क पर गिर गया। यह सौ मीटर दूर तक सड़क पर रगड़ता रहा। इसी बीच डीजल टैंक से निकली चिंगारी से बस में आग लग गई। चालक ने साइड के शीशे से जैसे ही डीजल टैंक के पास से आग की लपटें उठती देखीं तो उसने बस को हाईवे पर रोकने के साथ ही यात्रियों को अलर्ट कर उतर जाने को कहा। आनन-फानन में यात्रियों ने खिड़की और दरवाजे से कूदकर जान बचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन



50 मिनट बाद पहुंची फायर विभाग की टीम 

चालक विपेंद्र का कहना था कि उसने फायर विभाग को घटना के तत्काल बाद आग की सूचना दी थी। करीब 50 मिनट बाद फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इससे पहले नगर निगम की गाड़ियां आग बुझाने के लिए आ गईं थीं। 50 मिनट बाद फायर विभाग की गाड़ी जब मौके पर पहुंची तब तक बस पूरी तरह से जल चुकी थी। गनीमत रही कि यात्रियों को बस से उतारने का मौका मिल गया। सूचना पर एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र,कोतवाल रसूलपुर कमलेश सिंह,  कोतवाल दक्षिण बैजनाथ सिंह भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed