{"_id":"607f1a028ebc3e8d3456271c","slug":"roadways-bus-brakes-fail-mainpuri-news-agr489314364","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस के ब्रेक फेल हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस के ब्रेक फेल हुए
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी से दिल्ली जा रही कौशांबी डिपो की बस के मंगलवार की सुबह रोडवेज बस स्टैंड पर ही अचानक ब्रेक फेल हो गए। इससे बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई। चालक ने बस की गति धीमी करके पास में खड़ी दूसरी बस से बस को टकराकर रोका। बाद में बस स्टेंड परिसर में बस को खड़ा करा दिया।
कौशांबी डिपो की बस संख्या यूपी17टी/4872 का चालक राजेंद्र मंगलवार सुबह आठ बजे बस को दिल्ली ले जाने के लिए बस स्टैंड से बाहर लाया। इसी दौरान गेट पर ही अचानक ब्रेक फेल हो गए। सवारियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बस स्टैंड में अफरा तफरी मच गई। चालक ने बस की गति धीमी कर पास में ही खड़ी मैनपुरी डिपो की बस से टकराकर रोक दिया।
बस के ब्रेक फेल होने की जानकारी होते ही दूसरी बसों के चालक और परिचालक भी मौके पर पहुंच गए। रोडवेज स्टाफ ने बस में धक्का लगाकर बस को बस स्टैंड परिसर में खड़ा करा दिया। बस में बैठे यात्री दूसरी बसों से रवाना हो गए। बस के ब्रेक सही कराने के बाद चालक नौ बजे के बाद बस को लेकर दिल्ली चला गया। स्टेशन प्रभारी एके वर्मा ने बताया कौशांबी डिपो की बस के ब्रेक फेल हो गए थे। चालक की सूझबूझ से कोई हादसा होने से बच गया है।