फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roads swelled from woter in Agra after thirty minutes of rain

खुली दावों की पोल: 30 मिनट की बारिश में सड़कें बनीं तलैया, धंस गईं तो कई जगह फंसे वाहन, पानी-पानी हुआ शहर

Sun, 06 Aug 2023 09:18 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 06 Aug 2023 09:18 AM IST
सार

आगरा में दावों की पोल खुलते नजर आई। यहां 30 मिनट की बारिश में सड़कें तलैया बन गईं। धंस गईं तो कई जगह वाहन फंस गए। पूरा शहर पानी-पानी हो गया। 

विज्ञापन
Roads swelled from woter in Agra after thirty minutes of rain
खुली दावों की पोल: आगरा में 30 मिनट की बारिश में सड़कें बनीं तलैया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार सुबह 8:30 बजे के करीब महज 30 मिनट की बारिश में शहर की सड़कें तलैया जैसी हो गईं। ग्वालियर रोड से लेकर दयालबाग और सिकंदरा से यमुनापार के इलाकों तक कॉलोनियों, मोहल्लों की सड़कें और मुख्य मार्ग पानी में लबालब हो गए। दो फीट तक पानी सड़कों पर भर गया। इससे ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। दोपहर दो बजे के बाद कई क्षेत्रों से पानी निकल पाया। वहीं फतेहाबाद रोड, लोहामंडी, आवास विकास, अलबतिया रोड, यमुनापार की कॉलोनियों में पानी रात तक भरा रहा।

विज्ञापन


शनिवार को मधु नगर, कमांडर कॉलोनी, देवरी रोड, ग्वालियर रोड, बिजलीघर, अर्जुन नगर, खेरिया मोड़, अजीत नगर, धनौली, ईदगाह, नगला छऊआ, अलबतिया रोड, अवधपुरी, आजमपाड़ा, आवास विकास कॉलोनी, गधापाड़ा, काजीपाड़ा, बिजलीघर, शिवाजी मार्केट, दयालबाग, वाटरवर्क्स, लंगड़े की चौकी में सड़कों पर पानी भरा दिखा। अर्जुन नगर निवासी राजकुमार नागरथ ने बताया कि खेरिया मोड़ पर सड़क पर दो फीट तक पानी भरा रहा, जबकि नगर निगम नालों की तलीझाड़ सफाई का दावा कर रहा था। सुबह से दोपहर तक जलभराव के कारण लोग जाम से जूझे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: इटावा से BJP सांसद रामशंकर कठेरिया को दो वर्ष की सजा, 50 हजार का जुर्माना, मारपीट और बलवा करने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

धंसी सड़क में फंसा ट्रक

शास्त्रीपुरम स्थित एक्सपोर्ट प्रमोशन पार्क के गेट पर सड़क धंस गई। इसमें पत्थरों से भरा ट्रक फंस गया। जल निगम की निर्माण इकाई ने शास्त्रीपुरम स्थित ईपीआईपी में और उसके आसपास की सड़कों पर 300 मिमी व्यास की सीवर लाइन बिछाई है। एक माह पहले ही बिछाई गई लाइन बारिश के बाद धंस गई, जिसमें भारी ट्रक फंस गया। 


यह भी पढ़ेंः- सात दिन में टूटी शादी: हनीमून पर रात को हुआ कुछ ऐसा...साथ रहने से मना कर रही दुल्हन, बात सुन घर वाले भी सन्न

क्रेन मंगवाकर शाम तक ट्रक को निकाला जा सका। जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सीवर लाइन बिछाने के काम मिट्टी का कॉम्पेक्शन नहीं हो पाया है। इसलिए सड़क धंस गई। पानी भरकर गिट्टी डलवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed