{"_id":"6ac56bf29663cdc5750a13d4","slug":"roads-putting-students-to-the-test-before-they-even-reach-school-agra-news-c-25-agr1067-1178389-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: स्कूल से पहले सड़कें ले रहीं इम्तिहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: स्कूल से पहले सड़कें ले रहीं इम्तिहान
विज्ञापन
पश्चिमपुरी में क्षतिग्रस्त सड़कें।
आगरा। कंधों पर भारी बैग टांगकर साइकिल से स्कूल जाने वाले हजारों बच्चों का धंसी हुई सड़कें हर रोज इम्तिहान ले रही हैं। पश्चिमपुरी में 80 फीट जोनल रोड पर गंगाजल की पाइपलाइन डाली गई थी। इसके बाद सड़क निर्माण हुआ लेकिन फूड सर्किल से मनहर गार्डन होते हुए जोनल पार्क तक दो किमी. के हिस्से में पाइपलाइन वाला हिस्सा धंस गया। यहां गिट्टियां उखड़ रही हैं। इससे कई बच्चे हादसे का शिकार हो चुके हैं।
जलनिगम ने पश्चिमपुरी और शास्त्रीपुरम क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन बिछाने का काम बीते साल दिसंबर में शुरू किया जो इस साल मार्च तक पूरा हो गया। जून में पाइपलाइन बिछाने वाले हिस्से पर गिट्टियां डालकर डामर से पैचवर्क किया गया लेकिन पहली बारिश में ही सिकंदरा बोदला रोड स्थित फूड सर्किल से जोनल पार्क के बीच 80 फीट रोड और शास्त्रीपुरम टीयर्स रोड का हिस्सा धंस गया।
यहां गिट्टियां बिछा दी गईं। इस सड़क से होकर दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेंट फ्रांसिस स्कूल, गायत्री पब्लिक स्कूल, चिल्ड्रंस प्रोग्रेसिव स्कूल, लाइफ लाइन पब्लिक स्कूल और हिलमैन स्कूल और एक मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के 20 हजार से ज्यादा छात्र निकलते हैं। सड़क के आधे हिस्से में गिटि्टयां पड़ी हैं। स्कूटर और साइकिल फिसलने से बच्चे हादसों का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
-- -
लोगों की परेशानी
- जोनल रोड कई जगह से धंसी हुई है। यहां बेतरतीब ढंग से गिट्टियां डाली गई हैं। बच्चे गिर रहे हैं पर इसे ठीक नहीं कराया जा रहा। गड़बड़ी इंजीनियरों और ठेकेदारों की है पर भुगत बच्चे रहे हैं। - पवन सिंह, शिक्षक एवं कोच
तीन बार स्कूटर फिसल चुका है। दो बार बच्चे बच गए पर एक बार बच्चों और मुझे चोट आई। हर दिन स्कूल छोड़ने के लिए आते हैं। एक साल से दुुर्दशा हो चुकी है। - महेंद्र सिंह, अभिभावक
-- -- -- -- -- -- --
सड़क निर्माण में ये हुई गड़बड़ी
पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने के बाद मिट्टी की वाटरिंग और रोलर चलाने की व्यवस्था है। मिट्टी की सही तरीके से कुटाई न किए जाने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। पानी की लाइन बिछाने के कारण पाइप और ट्रेंच में मिट्टी भरने से रह जाती है। इसमें पानी डाला जाता है। जीएसबी डालकर इस पर रोलर चलाया जाए तो सड़क नहीं धंसेगी। इसमें लापरवाही पर ही यह समस्या आई है।
-- --
- पानी की लाइन बिछाने के बाद बारिश में सड़क कुछ जगह धंस गई थी। तब गिट्टियां डालने को कहा था। अब बारिश थमी है। मिट्टी सूख रही है और डामर के प्लांट चलने शुरू हुए हैं। जल्द ही सड़क के इस पूरे हिस्से के निर्माण की योजना है। - गौरव चौधरी, प्रोजेक्ट मैनेजर, जलनिगम