{"_id":"642a5c86d5b73c13190363b5","slug":"road-will-be-10-meters-wide-from-tedhi-bagiya-to-jalesar-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: टेढ़ी बगिया से जलेसर तक 10 मीटर चौड़ी होगी सड़क, इस तरह चलेगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: टेढ़ी बगिया से जलेसर तक 10 मीटर चौड़ी होगी सड़क, इस तरह चलेगा काम
Mon, 03 Apr 2023 10:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 03 Apr 2023 10:26 AM IST
सार
टेढ़ी बगिया से जलेसर तक सड़क चौड़ीकरण का प्रोजेक्ट 1028 करोड़ रुपये का है। जुलाई से सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
सड़क निर्माण (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा-जलेसर मार्ग की सड़क 10 मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। 75 किमी की इस सड़क के लिए 1028 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एटा तक दो चरणों में इसका निर्माण कार्य होगा। जुलाई में निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे डिवीजन पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता एमके ठाकुर ने बताया कि पहले चरण में टेढ़ी बगिया से नूंह खेड़ा तक 51.6 किमी सड़क बनाई जाएगी। इसमें आबादी क्षेत्र में चार लाइन सड़क होगी। चौड़ाई 10 मीटर होगी, अभी 5 से 7 मीटर तक चौड़ी सड़क है। इसके लिए 685 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। दूसरे चरण में नूंह खेड़ा से एटा तक 24 किमी की सड़क बनेगी। इसमें 343 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस तरह से 75.6 किमी सड़क पर 1028 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें सड़क के दोनों ओर लाइटिंग होगी, 1.75 मीटर का फुटपाथ और पानी की निकासी के लिए नाला बनेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: आगरा के जैतपुर में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; दो ने खुद ही डाल दिए हथियार
विज्ञापन
जाम से छुटकारा, गुणवत्ता की होगी सड़क
टेढ़ी बगिया से एटा तक 10 मीटर की सड़क बनने से जाम से मुक्ति मिलेगी। इस रोड पर रामबाग से टेढ़ी बगिया तक जाम की स्थिति रहती है। 10 मीटर चौड़ी सड़क बनने से आसानी से वाहन गुजर सकेंगे। अभी अच्छी गुणवत्ता की सड़क नहीं हैं। जगह-जगह गड्ढे हैं। जिससे वाहन चालक टूंडला से एटा मार्ग से गुजरना पसंद करते हैं। नई सड़क गुणवत्तापरक होगी।