फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road sefty, week, caimpain, kasganj

छात्र-छात्राएं देश के जिम्मेदार नागरिक बनने की आदत डालें: पुलिस अधीक्षक

Sun, 01 Dec 2019 09:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
road sefty, week, caimpain, kasganj
कासगंज के एनआर पब्लिक स्कूल में यातायात कार्यक्रम में छात्रा को पुरस्कृत करते एसपी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। एनआर पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा अभियान का समापन किया गया। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा के संबंध में छात्रों द्वारा विभिन्न सवालों के जवाब दिए गए। पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों ने छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। एसपी सुशील घुले ने अन्य अधिकारियेां के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि छात्र छात्राएं देश का भविष्य हैं।
विज्ञापन

छात्र-छात्राएं देश के जिम्मेदार नागरिक बनने की अभी से आदत डालें। उन्होंने सड़क सुरक्षा से संबंधित नियम छात्र छात्राओं को बताए और जागरूक रहकर नियमों का पालन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अपने सगे संबंधियों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक करें। एएसपी डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने भी छात्र छात्राओं को जागरूक किया और छात्रों से सड़क सुरक्षा के बारे में सवाल पूछे।
विज्ञापन

सही जवाब देने पर छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। एआरटीओ राजेश राजपूत ने भी यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कठोरता से पालन करने का आह्वान किया। विद्यालय प्रबंधक विवेक राजपूत ने आगंतुकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इंस्पेक्टर सोरों रिपुदमन सिंह, यातायात निरीक्षक अजय भदौरिया, शारीरिक शिक्षक कुलदीप शर्मा, समन्वयक प्रदीप सिंह, भूपेंद्र कुमार, अमित उपाध्याय, अवधेश सिंह, ज्ञान सिंह, सुरेंद्र परिहार, आशीष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed