{"_id":"dc01abf9503ce5ff2f8cff7096b139df","slug":"road-drown-tourist-bus-saved-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धंसी सड़क, पलटने से बची पर्यटकों से भरी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धंसी सड़क, पलटने से बची पर्यटकों से भरी बस
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा।
Updated Sun, 12 Jul 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद रोड पर शनिवार रात पर्यटकों से भरी बस सड़क पर दलदल में फंस गई। बस में आस्ट्रेलियन पर्यटक सवार थे। उनमें चीखपुकार मच गई। वे किसी तरह बाहर निकले। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को बाहर निकलवाने के बाद पर्यटकों को दिल्ली रवाना किया। दिल्ली से 14 आस्ट्रेलियन पर्यटकों को लेकर टूरिस्ट बस जयपुर से आगरा आई थी। टूरिस्ट फतेहाबाद रोड स्थित होटल हवेली में ठहरे हुए थे। पर्यटक रात करीब साढ़े नौ बजे होटल लौट रहे थे। गाइड ने बताया कि मुगल पुलिया से कुछ आगे सड़क पर खोदाई कार्य चल रहा था। सड़क खोदने के बाद मिट्टी से ढक दिया गया था। टूरिस्ट बस का पिछला पहिया गड्ढे में फंस गया। चालक ने बस को निकालने की कोशिश की तो बस पलटने लगी। पर्यटकों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन