फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road, constraction, kasganj

सहावर सड़क चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों और अफसरों के बीच हुई बैठक

Sat, 30 Nov 2019 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
road, constraction, kasganj
कासगंज में सहावर के व्यापारियों के साथ बैठक करते लोक निर्माण विभाग व विश्व बैंक के अधिकारी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। सहावर में सड़क चौड़ीकरण के विरोध के मद्देनजर अधिकारियों ने व्यापारियों की बैठक बुलाई। विश्व बैंक, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और व्यापारियों ने एक दूसरे के समक्ष अपना अपना पक्ष रखा। व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि प्रस्तावित सड़क का क्षेत्र गलत है। इस क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी नहीं अपितु नगर पंचायत की सड़क है। व्यापारियों ने विश्व बैंक और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से दस्तावेज भी मांगे।
विज्ञापन

हालांकि अब तक बैठक में समाधान नहीं बन सका है। पटियाली से सोरों के बीच सड़क चौड़ीकरण किया जा रहा है। प्रस्तावित सड़क सहावर के मुख्य बाजार से होकर निकाली जाएगी। सड़क के चौड़ीकरण के लिए मुख्य बाजार में चिह्नांकन कर दिया गया है, जिसका व्यापारी विरोध कर रहे हैं। व्यापारियों ने डीएम से शिकायत की तो डीएम के निर्देश पर अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ बैठक कर समाधान खोजने की कवायद शुरू की।
विज्ञापन

शनिवार को आहूत बैठक में व्यापारियों ने अधिकारियों से कहा कि सड़क नगर पंचायत की है। यदि सड़क लोक निर्माण विभाग की है तो वह उसका नक्शा दिखाएं। उन्होंने पटियाली से सोरों तक निकाली जाने वाली सड़क को बाईपास से निकालने को कहा। वहीं अधिकारियों ने राजस्व विभाग का सत्यापित नक्शा, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, शासन द्वारा मंजूर निविदा रिपोर्ट व्यापारियों के समक्ष रखी। विश्व बैंक के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि राजस्व विभाग की रिपोर्ट के आधार पर चिह्नांकन कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विभाग की कोशिश रहेगी कि व्यापारियों को कम से कम क्षति का सामना करना पड़े। बैठक में व्यापारियों के प्रतिनिधि के रूप में अभिनव वार्ष्णेय, रामकुमार वार्ष्णेय, भोलाशंकर गुप्ता, अशोक वार्ष्णेय, पंकज मिश्रा, प्रदीप वार्ष्णेय, गौरव वार्ष्णेय, अंकित वार्ष्णेय, रामकुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

बदलाव संभव नहीं
- तैयार प्रस्ताव के आधार पर सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। विश्व बैंक के उच्चाधिकारियों ने प्रस्ताव में बदलाव से स्पष्ट इंकार कर दिया है। यूं तो 12 मीटर तक सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है, लेकिन प्रयास होंगे कि सड़क चौड़ीकरण कुछ कम किया जा सके।
- मानिकचंद, अधिशासी अभियंता, विश्व बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed