फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road, civic

जीटी रोड चौड़ीकरण में नियमों की अनदेखी बन रही मुसीबत

Thu, 12 Mar 2020 10:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
road, civic
12एमएनपी-23-जीटी रोड पर खुदी पड़ी सड़क से गुजरते वाहन - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जीटी रोड के चौड़ीकरण में नियमों की अनदेखी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। निर्माण कर रही कंपनी ने सुरक्षा के इंतजाम को ताक पर रख दिया है। धूल के गुबार उड़ रहे हैं। प्रशासन भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इसका खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले से गुजरने वाले जीटी रोड (एनएच-91) के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसका लगभग 60 किलोमीटर क्षेत्र जिले में आता है। इसके निर्माण का जिम्मा एपको कंपनी पर है। पानी का छिड़काव न कराए जाने के कारण खुदी पड़ी सड़क पर धूल के गुबार उड़ रहे हैं। जब भी कोई बड़ा वाहन गुजरता है तो धूल के कारण छोटे वाहन चालकों को दिखाई देना ही बंद हो जाता है। रोड के किनारे बसे गांवों के लोग भी इससे परेशान हैं। न तो खोदी गई सड़कों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं और न ही निर्माण से संबंधित कोई साइन बोर्ड लगा है। ऐसे में तेज रफ्तार वाहनों को पता ही नहीं चलता है कि कहां कार्य प्रगति पर है। ये लापरवाही हादसों का कारण बन रही है। निर्माणाधीन पुलियां भी हादसे को निमंत्रण दे रही हैं। कंपनी ने नई बनाई गईं पुलिया और पुरानी के बीच में कई जगह खाली स्थान छोड़ दिया है। ये जगह इतनी अधिक है कि इसमें बाइक सीधे जा सकती है, लेकिन इसके आसपास न तो बैरीकेडिंग कराई गई है और न ही इसमें निकली सरियां काटी गई हैं।
विज्ञापन

आए दिन होते रहते हैं हादसे
हाईवे चौड़ीकरण में मानकों की अनदेखी के कारण आए दिन हादसे भी हो रहे हैं। बाइक व अन्य वाहन रोड से नीचे उतरने के कारण राहगीर घायल हो जाते हैं। इस पर हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी का कोई ध्यान ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं नियम
-निर्माण के दौरान लगातार पानी का छिड़काव किया जाए
-निर्माण कार्य के कार्य स्थल से पूर्व साइन बोर्ड लगे हों
-डायवर्जन का भी तीन सौ मीटर पहले लगा हो संकेतांक
-सभी खुली पुलिया की कराई जाए बैरीकेडिंग
-खोदाई के दौरान सड़क के किनारे लगे हों रिफ्लेक्टर
लोगों की बात
रुपये बचाए जा रहे
जीटी रोड के चौड़ीकरण में नियमों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। कंपनी तो रुपये बचाने के लिए ऐसा कर रही है, लेकिन प्रशासन ध्यान क्यों नहीं दे रहा है।
अमन पांडेय।
परेशानी की तरफ नहीं ध्यान
हाईवे चौड़ीकरण में लोगों की परेशानी का कोई भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। जिला प्रशासन भी मौन होकर लोगों को परेशानी में पड़ते देख रहा है।
रंजीत मिश्रा।
अधिकारी क्यों हैं मौन
ऐसा नहीं है कि अधिकारियों की जानकारी में जीटी रोड का मामला नहीं है। लेकिन इसके बाद भी लापरवाही क्यों हो रही है ये कहना मुश्किल है।
प्रकाश चंद्र यादव।
शिकायत की थी
लोगों को जीटी रोड के कारण परेशानी हो रही है। पूर्व में कुछ लोगों ने शिकायत भी की। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो लोग बैठ गए।
उमेश राठौर।
नोटिस जारी किया जाएगा
हाईवे के निर्माण में नियमों की अनदेखी नहीं की जा सकती है। कंपनी को सुरक्षा मानक पूरे करने चाहिए। जल्द ही मामले में जांच कराई जाएगी। अगर खामियां मिलीं तो निर्माण कार्य कर रही कंपनी को नोटिस जारी करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-बी राम, एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed