फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road caved in for 19th time in housing development You will be shocked to see such a plight

Agra: ये तो हद ही हो गई, आवास विकास में 19वीं बार धंसी सड़क;  ऐसी दुर्दशा देख रह जाएंगे हैरान

Sat, 30 Mar 2024 07:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Mar 2024 07:22 AM IST
सार

आवास विकास कॉलोनी में सेक्टर-4 में सीवर लाइन तो बिछा दी गई, लेकिन यहां पर उसके बाद से सड़क धंसने का सिलसिला जारी है। पेट्रोल पंप के सामने 10 फुट का हिस्सा 19वीं बार धंस गया। 

 

विज्ञापन
Road caved in for 19th time in housing development You will be shocked to see such a plight
आवास विकास में 19वीं बार धंसी सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में जल निगम की निर्माण इकाई ने आवास विकास काॅलोनी में सेक्टर-4 रोड पर सीवर लाइन बिछाई थी। यह सड़क लगातार 19वीं बार शुक्रवार को धंस गई। पेट्रोल पंप के सामने 10 फुट चौड़ा गड्ढा होने से वाहन चालकों में दहशत है।
विज्ञापन


अमृत योजना के तहत वेस्टर्न जोन सीवरेज प्रोजेक्ट पर जल निगम की निर्माण इकाई ने 318 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। आधे-अधूरे काम और लापरवाही के कारण सड़कें खोखली हो गई हैं। सेक्टर चार से बिजलीघर रोड के बीच एक साल में 19 बार सड़क धंस चुकी है।
विज्ञापन


दो दिन पहले बुधवार को भी सेक्टर चार पुलिस चौकी मोड़ पर सड़क पर गहरा गड्ढा हो गया था। इस संबंध में जल निगम के चीफ इंजीनियर आरके पंकज का कहना है कि वेस्टर्न जोन में बिछाई गई सीवर लाइन में जो कमियां हैं उन्हें दूर कराने के लिए कहा गया है। जो सड़कें धंसी हैं और जिनका निर्माण नहीं किया गया है, उनका निर्माण तत्काल करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क चलने लायक नहीं
सेक्टर-4 निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि दो साल से सेक्टर चार रोड चलने लायक नहीं है। पहले सीवर लाइन के लिए खुदाई कर दी। अब इतनी बार सड़क धंसी है कि डर लगता है कि कहीं अचानक जमीन में न समा जाऊं। -  , 

रोड का हाल देखें मंडलायुक्त
पूर्व पार्षद सुषमा जैन का कहना है कि मंडलायुक्त मैम से मांग है कि वह एक बार सेक्टर चार रोड का भ्रमण कर लें। उन्हें सीवर प्रोजेक्ट की सच्चाई नजर आ जाएगी कि किस स्तर की लापरवाही बरती गई है। - , 


मंडलायुक्त को कर चुके गुमराह
जलनिगम निर्माण इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर सीवर लाइन डालने में लापरवाही के मामले में मंडलायुक्त को गुमराह कर चुके हैं। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने सीवर लाइन प्रोजेक्ट में लापरवाही पर मनीषा कंस्ट्रक्शन के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन मैनेजर ने केवल देरी से काम करने का आरोप लगाकर हल्की धाराओं में छत्ता थाने में तहरीर दी। इसी कारण सीवर प्रोजेक्ट की ऐसी दुर्दशा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed