फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road blocked by wall, women reached Municipal Corporation

दीवार लगाकर रोका रास्ता, नगर निगम पहुंची महिलाएं

Fri, 02 Sep 2022 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Road blocked by wall, women reached Municipal Corporation
फिरोजाबाद। गली में दीवार लगाकर रास्ता अवरु द्ध का विरोध करते हुए हिमायूंपुर के लोग शुक्रवार को नगर निगम पहुंचे। अफसरों को पूरे मामले से अवगत कराने के साथ ही रास्ता खुलवाने की मांग की। नगर निगम पहुंचे लोगों का कहना था कि रास्ता अवरुद्ध होने से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम पहुंची महिलाओं का कहना था कि हिमायूंपुर नाले की पुलिया के समीप एक व्यक्ति ने गली में पिलर लगाने के साथ ही दीवार लगा दी है। इससे रास्ता पूरी तरह से अवरुद्घ हो गया है। आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी आज तक समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। उन्होंने अफसरों से समस्या का निस्तारण कराने की मांग की। इससे रास्ता शुरू होने के साथ ही दिक्कत का सामना न करना पड़े। नगर निगम पहुंची महिलाओं को नगर आयुक्त घनश्याम मीणा ने अश्वासन दिया कि जांच कराकर उनकी समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। इससे क्षेत्रीय लोगों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। नगर निगम पहुंचने वालों में राजू, दिनेश, रमेश, पिंकी के साथ अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed