फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road Block for ROB work

आज रात से 20 दिसंबर तक बंद रहेगा पंचकुइयां से कोठी मीना बाजार मार्ग

Wed, 15 Dec 2021 01:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Road Block for ROB work
आगरा। पंचकुइयां चौराहे से कोठी मीना बाजार की ओर जाने वाला रास्ता बुधवार रात 12 बजे से 20 दिसंबर तक बंद रहेगा। वाल्मीकि बस्ती के पास बने रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) पर गर्डर बदले जाएंगे। जिसके लिए मार्ग परिवर्तन किया गया है। पंचकुइयां से कोठी मीना बाजार की तरफ जाने वाले वाहनों को राधा बल्लभ इंटर कॉलेज, चारबाग शाहगंज होते हुए सोरो कटरा से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेल प्रशासन के मुताबिक आगरा कैंट से राजामंडी खंड में आरओबी 1345/4 पर पुराने गर्डर बदलने के लिए सड़क यातायात बंद किया जा रहा है। पंचकुइयां चौराहा से वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से गुजारा जाएगा। 16 दिसंबर से गर्डर बदलने का काम शुरू होगा, जो 20 दिसंबर तक जारी रहेगा। गर्डर बदलने का काम यातायात को रोके बिना नहीं हो सकता। पुराने स्टील गर्डर की जगह रेलवे पुल पर आरसीसी स्लैब डाली जाएंगी।
विज्ञापन

सोरों कटरा होकर निकाले जाएंगे वाहन
एसपी ट्रैफिक अरुण चंद्र के मुताबिक, मारुति एस्टेट एवं लोहामंडी की तरफ से आने वाले वाहन कोठी मीना बाजार से पंचकुइयां चौराहे की तरफ नहीं जाएंगे। इन वाहनों को लाडली कटरा तिराहा स्पीड कलर लैब चौराहा, सोरों कटरा होते हुए पंचकुइयां और शाहगंज रोड होकर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकुइयां चौराहे से कोठी मीना बाजार की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। यह वाहन पंचकुइयां चौराहे से शाहगंज रोड होकर शाहगंज चौराहा और सोरों कटरा तिराहा, स्पीड कलर लैब चौराहा होकर जा सकेंगे।
जिन वाहनों को बोदला एवं फतेहपुर सीकरी की तरफ जाना है, उनको तहसील चौराहे से रूई की मंडी चौराहा होकर भोगीपुरा चौराहे से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed