फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road block at every 18 meter

हर 18 मीटर पर मैनहोल रोक रहा वाहनों की रफ्तार

Fri, 27 Aug 2021 01:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
road block at every 18 meter
आगरा। बोदला चौराहे से सिकंदरा रेल ओवरब्रिज तक का 2.3 किमी लंबा रूट। इस पर हर 18 मीटर में सीवर मैनहोल सड़क से ऊपर या कई जगह धंसा हुआ है। ये मैनहोल वाहनों की रफ्तार न केवल अचानक रोक रहे हैं, बल्कि एकदम लेन बदलने पर वाहन सवारों को दुर्घटना में चोटिल, घायल कर रहे हैं। इस रूट पर 62 सीवर मैनहोल सड़क के लेवल से ऊंचे और नीचे हैं, जबकि आसपास की 15 से ज्यादा सड़कें 8 से 12 फुट तक धंसी हुई हैं, जिस वजह से केवल एक लेन पर ही ट्रैफिक चल रहा है। बोदला सिकंदरा रोड की तरह शहर में लोहामंडी-बोदला रोड, महात्मा गांधी मार्ग, यमुना किनारा मार्ग, लॉयर्स कालोनी-नगला पदी सर्विस लेन और शाहगंज-कलक्ट्रेट मार्र्ग पर मैनहोल बेहद घातक साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

मैनहोल का ढक्कन हटा तो गिर गई कार
बृहस्पतिवार की दोपहर नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर नगला पदी के सामने लाल रंग की मारुति ब्रेजा कार मैनहोल में गिर गई। सर्विस लेन पर खुले पड़े मैनहोल के नजदीक से कार निकालते समय अगला पहिया इसमें घुस गया। तेज आवाज के साथ गिरी कार को सामने मौजूद दुकानदारों ने निकालने का प्रयास किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद भी वह इसमें कामयाब नहीं हो पाए, तब क्रेन मंगवाकर कार को निकाला जा सका। इस दौरान यहां वाहनों की आवाजाही धीमे-धीमे होती रही। नगला पदी निवासी अविनाश सिंह ने बताया कि खुले पड़े इस मैनहोल पर ढक्कन लगवाने के लिए वह कई बार शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। कई बार शराबी इसमें गिर चुके हैं। सर्विस लेन पर होने के कारण इसमें वाहनों के गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं। किसी दिन यह जानलेवा साबित हो जाएगा।
विज्ञापन

15 सितंबर के बाद शुरू होगा निर्माण
नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक शहर में एक हजार से ज्यादा मैनहोल सड़क के लेवल से ऊपर या नीचे हैं। इस बार 15वें वित्त आयोग से मिले धन से कई प्रमुख सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें बोदला चौराहे से सिकंदरा ओवरब्रिज तक, मारुति एस्टेट से अवधपुरी चौराहे तक और अवधपुरी से बिचपुरी रोड के बीच की सड़क समेत 30 से ज्यादा सड़कें शामिल हैं। इन सभी पर बारिश रुकने के बाद 15 सितंबर के बाद काम शुरू कराया जाएगा, जिसमें मैनहोल को सड़क के लेवल पर ही लाने के बाद सड़क निर्माण होगा। हॉटमिक्स से आखिरी लेयर डालने पर मैनहोल और सड़क एक लेवल में आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धंस रहीं हैं सड़कें
मैनहोल का निर्माण घटिया होने से और मिट्टी धंसने से सड़कें धंस रही हैं। इसकी जिम्मेदारी वबाग की है। अधिकारी कंपनी पर न कार्रवाई कर रहे, न सुधार रहे हैं। लोग इनमें गिरकर घायल हो रहे हैं। ऐसे नवीन आगरा की कल्पना तो नहीं की थी। - शिरोमणि सिंह, पार्षद
हादसों पर चुप्पी ठीक नहीं
एक किमी की कोई भी सड़क चुन लें, जिस पर सीवर मैनहोल टूटा न हो या उखड़ा न हो। अजीब हालात हैं। जलनिगम, वबाग और नगर निगम तीनों के अधिकारी जनता की परेशानियों से मुंह मोड़ चुके हैं। हादसों पर ऐसी चुप्पी ठीक नहीं। - राहुल चौधरी, पार्षद
आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
एमजी रोड और यमुना किनारा रोड तक पर सीवर मैनहोल ऊंचे-नीचे हैं। तेज रफ्तार वाहन इनसे बचने के लिए अचानक ब्रेक लगाते हैं, जो पीछे से आने वाले वाहनों को संभलने का मौका नहीं देते। हर दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। - हरेश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ व्यापार मंडल

अगले माह होगा सड़कों का निर्माण
मैनहोल को सड़क के लेवल पर ही रखने के लिए हमने पीडब्ल्यूडी और जलनिगम से कहा है। कई सड़कों का निर्माण हम सितंबर में करने वाले हैं, उन सड़कों पर मैनहोल के लेवल को सही कर दिया जाएगा। - बीएल गुप्ता, चीफ इंजीनियर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed