फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road being built at a cost of 20 lakhs was uprooted in 12 hours in agra

आगरा: 12 घंटे में उखड़ गई 20 लाख की लागत से बन रही सड़क, प्रधान ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत

Fri, 17 Dec 2021 12:14 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Dec 2021 12:14 AM IST
सार

सड़क निर्माण कार्यों में किस कदर भ्रष्टाचार व्याप्त है। इसकी बानगी आगरा में देखने को मिली। यहां 20 लाख रुपये की लागत से बन रही सड़क 12 घंटे में उखड़ने लगी। 

विज्ञापन
Road being built at a cost of 20 lakhs was uprooted in 12 hours in agra
सड़क से उखड़ने लगीं गिट्टियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बरौली अहीर के नगला नाथू में 20 लाख रुपये की लागत से बन रही सड़क 12 घंटे में उखड़ गई। सड़क बुधवार शाम को बनी थी, बृहस्पतिवार को ग्रामीण सड़क से गुजरे तो गिट्टियां उखड़ी मिलीं। ग्राम प्रधान ने सड़क का वीडियो बनाकर शिकायत मुख्यमंत्री को भेजी है। वहीं, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता का कहना है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

विज्ञापन

पवावली से इस्लामपुर, नगला नाथू होते हुए सेवला गोरवा तक करीब 1.50 किमी सड़क बनाई जा रही है। नहर पटरी पर बन रही इस सड़क का निर्माण सिंचाई विभाग करा रहा है। नगला नाथू के ग्राम प्रधान जितेंद्र तोमर ने बताया कि दस दिन पहले भी सड़क में घटिया गुणवत्ता व भ्रष्टाचार की शिकायत पर काम बंद कराया था। 
विज्ञापन

जिलाधिकारी से जांच की मांग
ग्राम प्रधान ने बताया कि बुधवार को करीब 500 मीटर सड़क बनी। यह बृहस्पतिवार सुबह उखड़ गई। यह सड़क करीब 20 लाख रुपये की लागत से बन रही है, इसमें भ्रष्टाचार की शिकायत मुख्यमंत्री को भेजी है। उन्होंने सड़क का वीडियो बनाया है और जिलाधिकारी से पूरी सड़क की जांच की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से टूटी सड़कों को नहीं बनाया जा रहा
क्षेत्र पंचायत सदस्य इस्लामपुर प्रदीप शर्मा ने बताया कि जो सड़कें पहले से टूटी पड़ी हैं उन्हें नहीं बनाया जा रहा। दिगनेर से पवावली तक सड़क नहीं है। पांच साल से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। 

वहीं, किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने कहा शुक्रवार को डीएम से मिलकर घटिया सड़क बनाने वाले ठेकेदार व विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जांच की मांग की जाएगी। 

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सौरभ शरद गिरी का कहना है कि हॉट मिक्स से सड़क बन रही है। कुछ लोग व्यवधान डाल रहे हैं। गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। शुक्रवार को जांच करा लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed