{"_id":"600daf3f8ebc3e2e5a1f8be3","slug":"road-acident-in-mainpuri-mainpuri-news-agr4777779128","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: कोहरा के कारण ट्रकों की आमने सामने से टक्कर, दोनों चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: कोहरा के कारण ट्रकों की आमने सामने से टक्कर, दोनों चालक घायल
Mon, 25 Jan 2021 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
कुसमरा में दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद एकत्र भीड़ और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के बेवर रोड पर ईशन नदी पुल के पास रविवार सुबह कोहरे में दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में उतर गया। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
किशनी क्षेत्र में ईशन नदी पुल के पास रविवार सुबह घने कोहरे में बेवर रोड पर दो ट्रक आमने-सामने से टकरा गए। टक्कर के बाद एक ट्रक खाई में उतर गया। चालक की सूझबूझ से ट्रक पलटने से बच गया। हालांकि हादसे में दोनों ट्रक के चालक जयवीर निवासी ग्वालियर और हरिओम निवासी फतेहाबाद रोड आगरा घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर कुसमरा चौकी प्रभारी अभिमन्यु सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने घायल चालकों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
एक घंटा तक लगा रहा जाम
बेवर रोड पर ट्रकों के आमने-सामने की भिड़ंत के बाद मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस को जाम खुलवाने के लिए काफी देर मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटा तक मार्ग पर जाम लगा रहा। जेसीबी की मदद से वाहनों को सड़क किनारे कराया गया। इसके बाद मार्ग का आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन