{"_id":"65d96eb475cbdb63eb00c31a","slug":"road-accidents-woman-died-due-to-collision-with-dumper-hotel-worker-trampled-in-second-incident-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: सड़क हादसों ने छीन ली दो जिंदगियां, डंपर की टक्कर से महिला की मौत; दूसरी घटना में होटल कर्मी को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सड़क हादसों ने छीन ली दो जिंदगियां, डंपर की टक्कर से महिला की मौत; दूसरी घटना में होटल कर्मी को रौंदा
Sat, 24 Feb 2024 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 24 Feb 2024 09:51 AM IST
सार
आगरा में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिला और एक होटल कर्मी की मौत हो गई। दोनों को ही डंपर ने रौंदा। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में सड़क हादसों में शुक्रवार को ताजगंज क्षेत्र में महिला और एत्माद्दौला में होटल कर्मी की मौत हो गई। दोनों हादसे तेज रफ्तार डंपर की वजह से हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों डंपरों को सीज कर केस दर्ज कर लिया है।
बमरौली कटरा के गांव भांड बिसेरी निवासी अजीत किसान हैं। उनके भाई राकेश ने बताया कि शुक्रवार को छोटा भाई अजीत बाइक से अपनी पत्नी मधु और भाभी सोना देवी के साथ किरावली के गांव मने में गमी में जा रहे थे। रास्ते में बजेहरा की पुलिया के पास ग्वालियर रोड की तरफ जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। अजीत के पैरों में चोट लगी लेकिन मधु (36) की मौके पर ही मौत हो गई। सोना देवी भी गंभीर रूप से घायल हुईं। चालक डंपर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल भेजा। ताजगंज थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर डंपर को सीज कर दिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
दूसरी घटना में गणेश नर्सरी के पास एत्माद्दौला निवासी भूपेंद्र (28) एक होटल में नौकरी करते थे। परिजन ने बताया कि शुक्रवार तड़के होटल से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। घर से 500 मीटर पहले तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर परिजन पहुंच गए। पत्नी शायरा और तीनों बेटियां रो-रोकर बेहाल हो गईं। एत्माद्दौला थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार मिश्र ने बताया कि डंपर के साथ चालक को गिरफ्तार किया गया है। हादसे में एक वीडियो भी मिला है। जिसकी जांच की जा रही है।