फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road Accident on Agra-Lucknow Expressway sleeper coach bus overturned in 30 feet deep ditch

UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, 30 फीट गहरी खाई में पलटी स्लीपर कोच बस; 15 घायल

Wed, 20 Aug 2025 08:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 Aug 2025 08:02 AM IST
विज्ञापन
Road Accident on Agra-Lucknow Expressway sleeper coach bus overturned in 30 feet deep ditch
हादसे का शिकार हुई स्लीपर कोच बस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सड़क हादसा हुआ है। आगरा के फतेहाबाद में कानपुर से सवारी लेकर दिल्ली जा रही स्लीपर कोच बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरी खाई में जाकर पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में करीब 15 यात्री घायल हो गए, मौके पर पहुंची यूपीडा की टीम और फतेहाबाद पुलिस ने रेस्क्यू कर आधा घंटे बाद घायलों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार तडके 3:30 बजे की है। कानपुर से 50 सवारी लेकर बस चालक दिल्ली जा रहा था। सुबह का समय होने के कारण सभी यात्री सो रहे थे। 

जैसे ही बस थाना फतेहाबाद इलाके के अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 26.400 पर पहुंची तो तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए एक्सप्रेसवे से नीचे 30 फीट गहरी में पलट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

धमाके की आवाज सुन घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीण
बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जानकारी फतेहाबाद पुलिस और यूपीडा टीम को दी गई। ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर आधा घंटे बाद घायलों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

 

झटका लगने पर खुली नींद
वहीं बस में बैठी सवारियों ने पुलिस को बताया कि बस चालक नशे में था, बस की रफ्तार 100 से अधिक थी। सुबह का समय था। सभी यात्री सो रहे थे। झटका लगने पर यात्रियों की नींद खुली तो देखा कि बस एक्सप्रेसवे से नीचे अंधेरे में खाई में है। वहीं बस चालक और परिचालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गए। ज्यादातर घायल कानपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed