फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road accident on agra lucknow express

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दस घायल

Tue, 06 Nov 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Tue, 06 Nov 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
road accident on agra lucknow express
एक्सप्रेस वे पर हादसे के बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषड़ सड़क हादसा हुआ। आगे जा रही गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों गाड़ी चालकों ने संतुलन खो दिया और गाड़ी पलट गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई। दस लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह लखनऊ एक्सप्रेस वे से कार सवार लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। वहीं पिकअप सवार कन्नौज के मल्लावा से रासलीला करके लौट रहे थे। दोनों ही गाड़ियां एक्सप्रेस-वे के खंभा नंबर 59 के पास पहुंची थी कि मैक्स पिकअप ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


दोनों गाड़ियों की तेज रफ्तार होने के कारण चालक संतुलन खो बैठे। दोनों ही गाड़ियां पलट गईं। इसमें पिकअप सवार 24 वर्षीय मुनेश पुत्र बुध्दन की मौत हो गई। वहीं केशव, विष्णु, राजवीर, गिरधर, भूदेव, सूरज, विजय अंजू, रणविजय घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए शिकोहाबाद के संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद एक्सप्रेस वे पर चारों ओर अफरातफरी मच गई। गाड़ियों का सामान चारों ओर बिखरा पड़ा था। एक्सप्रेस-वे के कर्मी मौके पर पहुंचे। गाड़ियों को हटाकर सड़क को साफ किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed