{"_id":"5edf75918ebc3e4312049b2a","slug":"road-accident-mainpuri-news-agr445339227","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी कुरावली मार्ग पर हुआ हादसा, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी कुरावली मार्ग पर हुआ हादसा, किसान की मौत
विज्ञापन
कुरावली रोड पर सड़क हादसे में किसान की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कुरावली मार्ग पर सोमवार की शाम मंडी में मक्का बेच कर घर वापस लौट रहा एक किसान सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव शृंगारपुर निवासी 42 वर्षीय किसान नरेंद्र सिंह सोमवार को ट्रैक्टर पर मक्का लादकर नवीन मंडी में बेचने के लिए गए थे। शाम करीब पांच बजे वह मक्का बेचने के बाद घर वापस लौट रहे थे ट्रैक्टर जब मैनपुरी कुरावली मार्ग पर एक कोल्ड स्टोर के पास पहुंचा। तभी किसी वाहन की चपेट में आकर नरेंद्र सिंह ट्रैक्टर से नीचे आ गिरे।
उनके ऊपर से किसी वाहन का पहिया गुजर गया जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसा कैसे हुआ और किस वाहन से हुआ। इसके बारे में कोई प्रत्यक्षदर्शी न होने के चलते हादसे की सही स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। मंगलवार को पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।