{"_id":"5fd118898ebc3e3d594c38a9","slug":"road-accident-kasganj-news-agr471302385","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने श्रद्धालुओं की बोलेरो में मारी टक्कर, मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर ने श्रद्धालुओं की बोलेरो में मारी टक्कर, मची चीख पुकार
विज्ञापन
कासगंज के जिला अस्पताल में सड़क हादसे के घायलों की जानकारी लेते जिलाधिकारी।
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कासगंज-बरेली मार्ग पर एक डंपर ने श्रद्धालुओं की कार में टक्कर मार दी। जिससे उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर कार में सवार 11 घायलों को संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से तीन महिलाओं सहित 4 लोगों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
राजस्थान के धौलपुर जनपद के सहपऊ थाना क्षेत्र के गांव राजौरा निवासी बच्चू सिंह पुत्र कुंवरपाल अपने परिजनों के साथ कार से अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करने हरि की पैड़ी सोरों आ रहे थे। जब वह क्यामपुर बहेड़ियां के समीप पहुंच तो सामने से आ रहे डंपर ने कार को टक्कर मर दी। टक्कर लगते ही कार में सवार चीख पुकार करने लगे। हादसे की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। घटना की सूचना जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने घायलों को संयुक्त जिला अस्पताल भेजा। उन्होंने घायलों का बेहतर उपचार के निर्देश दिए। घायलों में कार चालक राजू, ठाकुरदास, कंबोद, मुन्नालाल, बच्चू पुत्र कुंवरपाल, पप्पू पुत्र प्रीतम, ओमवती पत्नी मुन्नालाल, गुड्डो पत्नी ठाकुरदास, रेशमदेवी पत्नी कंबोद, रीनादेवी पत्नी पप्पू, शिवदेवी पत्नी बच्चू शामिल हैं। अस्पताल से डॉक्टर ने कार चालक राजू, ओमवती, गुड्डो व रेशम की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया।