फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road accident

बाईपास पर सोया ऑयल का टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा

Sat, 05 Dec 2020 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
road accident
कासगंज में हजारा नहर पुल के पास सोया ऑयल के टैंकर पलटने के बाद ऑयल को बर्तनों में भरते ग्रामीण - फोटो : KASGANJ
कासगंज। गुजरात के कांडला से बरेली जा रहा सोया ऑयल का टैंकर अनियंत्रित होकर हजारानहर पुल के पास पिकनिक प्वाइंट पर पलट गया। टैंकर में भरा सोया ऑयल सड़क पर फैल गया। सड़क पर फैले ऑयल को उठाने के लिए आस पास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। डिब्बे, बर्तन, कनस्तर लेकर तमाम ग्रामीण तेल भरने पहुंच गए। टैंकर में भरा करीब एक चौथाई तेल सड़क पर फैलने का अनुमान है। बाद में क्रेन बुलाकर पलटे हुए टैंकर को सीधा कराया गया।
विज्ञापन

यह हादसा शनिवार की सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। जब टैंकर बाईपास रोड से पास हो रहा था। तभी अचानक से टैंकर के सामने एक गाय आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में टैंकर अनियंत्रित हो गया और यह दुर्घटना हो गई। टैंकर के पलटते ही उसमें तेेल का रिसाव होने लगा। टैंकर में 40 टन सोया ऑयल था।
विज्ञापन

टैंकर घटना की सूचना पर पहुंचे कंपनी के प्रतिनिधि आनंद मंगल ने बताया कि तेल फैलने से लाखों रुपये की क्षति हुई है। इसका सही अनुमान टैंकर की तौल कराने के बाद सामने आएगा। वहीं टैंकर के चालक इतवारी ने बताया कि टैंकर के सामने गाय आने से गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया और वह पलट गई। ड्राइवर ने बताया कि 20 से 25 टन तेल सड़क पर फैला है। टैंकर में कुल 48 लाख रुपये मूल्य का रिफाइंड था। 20 लाख से अधिक की क्षति का टैंकर चालक ने अनुमान लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तेल भर रहे ग्रामीणों को हटाया। टैंकर क्रे न की मदद से सीधा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे, वृद्ध, महिलाएं सब दौड़ पड़े
बाईपास पर हजारा नहर के समीप टैंकर पलटने के मामले की घटना होने पर बच्चे, वृद्ध, महिलाएं सभी बर्तन, डिब्बे लेकर तेल भरने के लिए दुर्घटनास्थल पर दौड़ पड़े। तमाम लोगों ने अपने अपने बर्तन सोया रिफाइंड ऑयल से भर लिए। पुलिस के पहुंचने के बाद ही ग्रामीण वहां से हटे। सड़क पर ऑयल फैलने के कारण काफी फिसलन हो गई।

राजीव सिरोही इंस्पेक्टर कासगंज ने बताया कि कोई भी इसमें हताहत नहीं हुआ है। गाय सामने आने पर टैंकर पलट गया था। क्रेन की सहायता से इसे सीधा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed