{"_id":"5c1725a0bdec2256ed2b7ff4","slug":"road-accident-in-mathura-express-way-two-people-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रॉला से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रॉला से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत
Mon, 17 Dec 2018 09:57 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मांट (मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मांट (मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 17 Dec 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में रविवार की देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया। गांव भीम (माइल स्टोन 101) के पास नोएडा की तरफ आ रही बाइक ट्रॉला में पीछे से घुस गई। मौके पर ही बाइक सवारों दो युवकों की मौत हो गई।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मांट पुलिस मृतकों की जानकारी में जुटी। हादसे के बाद ट्रॉला का चालक भाग गया। पुलिस ने ट्रॉला को कब्जे में लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
प्रभारी निरीक्षक आजादपाल सिंह ने बताया कि बाइक सवार युवक नोएडा से आगरा की तरफ जा रहे थे। गांव भीम के पास उनकी बाइक ट्रॉला से टकरा गई। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
मृतकों में एक की शिनाख्त ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर गोंडा के गांव सिया निवासी रामहरीश पुत्र राम संजीवनी के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान की जा रही है। मृतक के परिवार को सूचित कर दिया गया है।