फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four dead, six injured after a truck rammed into a house on the road in Mainpuri

मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: सरिया लदा बेकाबू ट्रक मकान में घुसा, रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर समेत चार की मौत, 6 घायल

Tue, 16 Aug 2022 08:53 AM IST
शाहरुख खान एएनआई, मैनपुरी
एएनआई, मैनपुरी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 16 Aug 2022 08:53 AM IST
सार

मैनपुरी में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक सरिये से लदा ट्रक सड़क किनारे मकान में घुस गया। हादसे में घर में सो रहे सब इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी व ट्रक में सवार चालक और परिचालक की मौत हो गई। हादसे में चार लोगों की जान गई है, जबकि छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
four dead, six injured after a truck rammed into a house on the road in Mainpuri
हादसे के बाद मलबा हटाती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सोमवार की देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां सरिया से लदा एक ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे बने मकान में घुस गया। हादसे में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह  लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कुरावली थाना इलाके के खिरिया पीपर गांव में सोमवार देर रात सरिया से लदा ट्रक मकान में घुस गया। हादसे में मकान स्वामी रिटायर्ड उपनिरीक्षक विश्राम सिंह (61), उनकी पत्नी विनोद कुमारी (58), ट्रक चालक कवींद्र पुत्र मुन्नूलाल निवासी रुद्रपुर, विष्णुगढ़ जिला कन्नौज, परिचालक अंकित पुत्र प्रमोद निवासी कुंदरकोट अहिरवां, जिला औरैया की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह अन्य घायल हैं। 
विज्ञापन


मैनपुरी एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि सरिया से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक मकान में घुस गया। हादसे में घर में सो रहे रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई। ट्रक में सवार दो लोगों की भी जान गई है। जबकि छह लोग घायल हैं। ट्रक में आठ लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




मैनपुरी सीएमओ पीपी सिंह ने बताया कि वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद छह लोगों को अस्पताल लाया गया। चार मामूली रूप से घायल जबकि दो की हालत गंभीर है।

घायलों में मुनेश कुमार पुत्र शेर सिंह (35) निवासी रुद्रपुर विशुन गढ़ जिला कन्नौज, रामनारायण पुत्र प्रेम चंद्र (35) निवासी रुद्रपुर विशुन गढ़ जिला कन्नौज, संजीव पुत्र सामंत सिंह (40) निवासी रुद्रपुर कन्नौज, सुनील पुत्र भावर सिंह (24) भोजपुर कन्नौज, देवेंदर पुत्र गंगा सिंह (40) रुद्रपुर विशुन गढ़ कन्नौज और अखिलेश पुत्र राजेश कुमार (19) निवासी रुद्रपुर विशुनगढ़ कन्नौज शामिल हैं।


मौके पर पुलिस जेसीबी के सहारे मलबे को हटा रही है, मलबे में अब भी एक शख्स के दबे होने की आशंका है। घटना के बाद रात में आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed