{"_id":"5d9630de8ebc3e014860414b","slug":"road-accident-in-mainpuri-mainpuri-news-agr408904210","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर से फर्रुखाबाद जा रही स्लीपर बस पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर से फर्रुखाबाद जा रही स्लीपर बस पलटी
विज्ञापन
आगरा रोड पर गांव कंजाहार के निकट सड़क पर पलटी पड़ी बस
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दन्नाहार(मैनपुरी)। चालक को झपकी आने के कारण गुरुवार को तड़के कंजाहार गांव के पास बस अचानक बेकाबू होकर पलट गई। इस दौरान बस में सवार दस यात्री घायल हो गए। बस में 47 लोग सवार थे।
राजस्थान के गांव कोलारी निवासी सोनू राजस्थान में बस का चालक है। बुधवार की देर रात वह सह चालक केके निवासी जयपुर और करीब 47 यात्रियों को लेकर फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुआ था। गुरुवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब बस थाना क्षेत्र में गांव कंजाहार के पास पहुंची। यात्रियों ने बताया कि इसी बीच चालक को झपकी आ गई और बस का पहिया डिवाइडर के लिए बनाई गई खाली जगह में चला गया। इससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
यात्रियों ने बताया कि हादसे के बाद लोगों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। यात्रियों को सुरक्षित पाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। बस में सवार दस लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
ट्रेनिंग के लिए जा रहे 24 युवक
हादसे का शिकार हुई बस में 24 युवक फतेहगढ़ आर्मी के ट्रेनिंग कैंप जा रहे थे। इसमें घायलों में युवक वीरेंद्र भी शामिल है। हादसे के बाद सभी युवक सहम गए थे। बाद में वे अन्य वाहनों से फतेहगढ़ के लिए रवाना हो गए।
हादसे से पहले भी बस हुई थी अनियंत्रित
बस में मौजूद यात्रियों ने बताया कि चालक को पहले से ही नींद आ रही थी। इस वजह से बस पहले भी एक बार अनियंत्रित हो चुकी थी। चालक ने सह चालक को गाड़ी चलाने को नहीं दी। इसके बाद झपकी आने की वजह से ही हादसा हुआ है।