{"_id":"5c47f278bdec22736934b1c8","slug":"road-accident-in-mainpuri-etawah-highway-20-people-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी-इटावा हाईवे पर बस की कैंटर से भिड़ंत, चालक की मौत, 25 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी-इटावा हाईवे पर बस की कैंटर से भिड़ंत, चालक की मौत, 25 घायल
Wed, 23 Jan 2019 10:20 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 23 Jan 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा-मैनपुरी हाईवे पर कल्लू की मढ़ैया के पास बुधवार की सुबह सड़क किनारे खड़ी कैंटर में पीछे से आ रही वॉल्वो बस टकरा गई। हादसे में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस में सवार 25 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल के साथ ही सैफई में भर्ती कराया।
अलीगढ़ के अकराबाद क्षेत्र के गांव जुझारपुर निवासी 20 वर्षीय श्रवण कुमार यादव कैंटर चालक था। वो गाड़ी में पाइप लादकर अलीगढ़ से औरैया जा रहा था। सुबह करीब साढ़े सात बजे जब कैंटर करहल थाना क्षेत्र में कल्लू की मढ़ैया के पास पहुंचा, तभी श्रवण ने गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर दिया।
वो लघुशंका करने के बाद गाड़ी में लदे पाइपों को देखने के लिए पीछे की ओर आया। तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही वॉल्वो बस आगे खड़े कैंटर से टकरा गई। हादसे में चालक की बस और कैंटर के बीच दबने से मौके पर मौत हो गई।

हादसे में 25 से ज्यादा यात्री घायल
हादसे में बस में सवार करीब 25 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं कई गंभीर घायलों को परिजन सैफई लेकर चले गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
युवती की शादी करने जा रहे थे गाजियाबाद
थाना किशनी क्षेत्र के कुसमरा के कटर मोहल्ला निवासी संतोष कुमार की बेटी लक्ष्मी की शादी गाजियाबाद के मोहल्ला राजेंद्रनगर से तय हुई थी। बुधवार की सुबह परिजन, रिश्तेदार व पहचान के लोग बस से गाजियाबाद जा रहे थे। कल्लू की मढ़ैया के पास हुए हादसे के बाद जश्र का माहौल चीख पुकार में बदल गया।
ये लोग हुए घायल
हादसे में बेवर निवासी राजीव गुप्ता, सुमन देवी निवासी मोहल्ला मिरकिचिया बेवर, देवेश कुमार निवासी बेवर, दीप्ति गुप्ता निवासी कुसमरा, आरती गुप्ता निवासी कुसमरा, बासु गुप्ता निवासी बेवर, प्रीती शिवहरे निवासी भिंड मध्य प्रदेश व तीन वर्षीय सूर्यांश गुप्ता घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं गंभीर घायलों को सैफई रेफर कर दिया गया।